Babar Azam: शून्य पर आउट होते ही बाबर आजम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड! पाकिस्तान में पहली बार हुआ ऐसा

Babar Azam out for a duck for the first time in Pakistan: 29 साल के बाबर का घर में खेले गए अब तक की 24 पारियों में यह पहला डक है. साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में मई 2021 के बाद से पहली बार 36 पारियों के बाद खाता खोले बिना आउट हुए हैं.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: August 21, 2024, 5:28 PM IST

रावलपिंडी: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआत काफी खराब रही और उसने 16 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट खो दिए. इन तीन विकेटों में अबदुल्लाह शफीक (2), कप्तान शान मसूद (6) और पूर्व कप्तान बाबर आजम (0) शामिल हैं.

पूर्व टेस्ट कप्तान बाबर का विकेट पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका था. बाबर पाकिस्तान में पहली बार टेस्ट क्रिकेट में खाता खोले बिना आउट हुए हैं. टेस्ट क्रिकेट में 71 की औसत रखने वाले बाबर बल्लेबाजी के दौरान दूसरी ही गेंद पर चलते बने. उन्हें शोरिफुल इस्लाम ने लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया.

WTC Final: फिर इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच ही होगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल? या टक्कर दे पाएंगी ये टीमें

29 साल के बाबर का घर में खेले गए अब तक की 24 पारियों में यह पहला डक है. साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में मई 2021 के बाद से पहली बार 36 पारियों के बाद खाता खोले बिना आउट हुए हैं. टेस्ट क्रिकेट इतिहास में यह आठवीं बार हुआ है जब बाबर अपनी पारी के दौरान खाता खोले बिना आउट हुए हैं.

बाबर के आउट होने का मतलब यह है कि पाकिस्तान ने इस सदी में केवल दूसरी बार घरेलू टेस्ट में पहले 10 ओवर के अंदर 3 या उससे ज्यादा विकेट खोए हैं. इससे पहले, यह अनचाहा रिकॉर्ड संयोग से भारत के खिलाफ हुआ था जब कराची टेस्ट के दौरान पहले 10 ओवर के अंदर ही टीम के तीन विकेट आउट हो गए थे. उस मैच में इरफान पठान ने पहले ही ओवर में हैट्रिक ली थी.

बाबर के प्रदर्शन में लगातार गिरावट जारी

पाकिस्तान पूर्व कप्तान और प्रमुख टेस्ट बल्लेबाज बाबर का औसत 2019 से 2022 की अवधि के दौरान 60 से गिरकर, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले 37.41 पर आ गया है. पिछले कुछ सीजन में बाबर ने 9 टेस्ट मैचों में सिर्फ़ एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। रेड-बॉल वाली क्रिकेट में अपनी आखिरी सीरीज में बाबर का औसत 21 रहा, जो 2017-18 के बाद से किसी सीरीज में उनका सबसे कम औसत है.

अपनी फॉर्म खोने के अलावा, टीम में बाबर आजम का कद और अधिकार भी कम हो गया है। उन्होंने टेस्ट और वनडे में अपनी कप्तानी खो दी है और उनके निराशाजनक टी20 विश्व कप अभियान के मद्देनजर टी20 की कप्तानी भी खोने की संभावना है. पाकिस्तान क्रिकेट को उम्मीद है कि आने वाले व्यस्त सत्र में बाबर अपनी फॉर्म वापस हासिल कर लेंगे.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.