बांग्लादेश ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पाकिस्तान को चटाई धूल, सीरीज में 1-0 से आगे

Pakistan vs Bangladesh, 1st Test: टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ अब तक की यह पहली जीत है. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: August 25, 2024, 3:48 PM IST

रावलपिंडी: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान की धरती पर एक नया इतिहास रच दिया है. नजमुल हुसैन शांटो की कप्तानी वाली टीम ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को मेजबान पाकिस्तान को 10 विकेट से धूल चटा दी.

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ अब तक की यह पहली जीत है. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. बांग्लादेश क्रिकेट टीम अब दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान को उसके घर में 10 विकेटों से रौंदा है.

5 गेंदबाज जो WTC के मौजूदा चक्र में झटक चुके हैं सबसे ज्यादा विकेट

दूसरी पारी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए केवल मोहम्मद रिजवान ही अर्धशतकीय पारी खेल पाए. उन्होंने 51 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा और कोई बल्लेबाज पिच पर टिक नहीं सका. बांग्लादेश के लिए मेहदी ने पाकिस्तान की दूसरी पारी में 11.5 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट चटकाए. उनके अलावा शाकिब अल हसन ने 17 ओवर में 44 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किए.

मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को पाकिस्तान की टीम अपनी दूसरी पारी में केवल 146 रनों पर ही सिमट गई और बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए केवल 30 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उसने बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया.

पाकिस्तान ने पहली पारी में 6 विकेट पर 448 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी. लेकिन बांग्लादेश ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपनी पहली पारी में 565 रन का विशाल स्कोर बना दिया.

5 बल्लेबाज जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने का महारिकॉर्ड

बांग्लादेश के लिए पहली पारी में मुश्फिकुर रहीम ने 191 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने मेहदी हसन मिराज (77) के साथ सातवें विकेट के लिए 196 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की. मुश्फिकुर ने अपनी साढ़े आठ घंटे से अधिक की मैराथन पारी के दौरान 341 गेंद में एक छक्का और 22 चौके जड़े. जिससे बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 117 रनों की लीड हासिल कर पाई.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.