
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
रावलपिंडी. रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में मेजबान पाकिस्तान एक बार फिर मुश्किल में है. पहला टेस्ट हारकर 0-1 से पिछड़ी पाकिस्तान की टीम ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 185 रनों का लक्ष्य रखा है. पहली पारी में 274 रन बनाने वाला पाकिस्तान यहां मजबूत स्थिति में दिखा था, जब उसने बांग्लादेश की पहली पारी में सिर्फ 26 रनों पर 6 विकेट खड़खड़ा दिए थे. लेकिन यहां से विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास (138) और मेहदी हसन मिराज (78) ने 7वें विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी कर जोरदार वापसी कर ली.
लिटन दास के इस बेहतरीन शतक की बदौलत पहली पारी बांग्लादेश की टीम लड़खड़ाने के बावजूद पाकिस्तान से 12 रन ही पीछे ही रही. इसके बाद बांग्लादेश ने मेजबान टीम की दूसरी पारी को भी 172 रनों पर समेट दिया है और अब उसे जीत के लिए 184 रनों की दरकार है, जबकि मैच में अभी करीब साढ़े चार सेशन से ज्यादा का खेल बाकी है.
सोमवार को मैच का चौथा ही दिन है. बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 10 ओवर में 43 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा नाहिद राणा ने भी 11 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट झटके. तस्कीन अहमद के नाम 1 विकेट रहा.
पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में उसके बल्लेबाज फिर फ्लॉप रहे. पुछल्ले बल्लेबाजों में आगा सलमान (47) और मोहम्मद रिजवान (43) ही कुछ टिकाउ पारी खेल पाए. पाकिस्तान ने इस पारी अपने 9 विके सिर्फ 145 रनों पर ही गंवा दिए थे. लेकिन बांग्लादेश को उसकी पारी समेटने के लिए 27 रन और खर्च करने पड़े. इस तरह उसके सामने 185 का लक्ष्य है.
अगर बांग्लादेश की टीम यहां यह टारगेट हासिल कर लेती है तो यह टेस्ट इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ उसकी पहली टेस्ट सीरीज जीत होगी. उसके पास यह टेस्ट ड्रॉ कराकर भी सीरीज जीतने का मौका है. लेकिन फिलहाल यह टेस्ट मैच जिस जगह पर है, वहां से मैच में जीत या हार का फैसला होना, ज्यादा संभव है, जबकि ड्रॉ की उम्मीद न के बराबर है. हां अगर रावलपिंडी के मौसम को अगर कुछ और ही मंजूर है, तब जाकर ही यह मैच ड्रॉ हो सकता है. लेकिन पहला टेस्ट जीत चुकी बांग्लादेश यहां मेजबान टीम का 2-0 से सफाया चाहेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.