
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
रावलपिंडी: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन रविवार को बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास (Litton Das) के बल्ले से एक दमदार शतक देखने को मिला. दास ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ दिया. उन्होंने 172 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. दास का यह शतक 64.5 ओवर में अबरार अहमद की गेंद पर चौके के साथ आया.
5 बड़ी लड़ाई, जिसने वर्ल्ड क्रिकेट को हिला कर रख दिया- photos
नाजुक मोड़ पर शतक जड़कर बांग्लादेश को संभाला
पाकिस्तान ने पहली पारी में 274 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में मेहमान टीम जब बैटिंग करने उतरी तो उसने 26 रन के अंदर ही अपने छह विकेट खो दिए. दास ने यहां से पारी को संभाला. उन्होंने मेहदी हसन मिराज के साथ पारी को संभाला और धीरे-धीरे आगे बढ़ाया. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 165 रन शतकीय साझेदारी की. दास ने दो साल के बाद जाकर टेस्ट क्रिकेट में शतक जमाया. उन्होंने आखिरी सेंचुरी श्रीलंका के खिलाफ 2022 में लगाई थी.
10 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने कभी सचिन तेंदुलकर के साथ नहीं की बल्लेबाजी
ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी बैटर बने
29 साल के दास का पाकिस्तान के खिलाफ यह दूसरा शतक है. इसके साथ ही वह पाकिस्तान के खिलाफ दो शतक बनाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वह बांग्लादेश के केवल दूसरे ऐसे विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट में 2000 रन पूरे किए हैं. उनसे आगे अब केवल मुश्फिकुर रहीम ही हैं, जिनके नाम 3515 रन है. दास के चार में से तीन शतक बतौर विकेटपर बल्लेबाज आए हैं.
6 भारतीय महिला क्रिकेटर्स जो WBBL 10 में मचाएंगी धमाल, देखें लिस्ट
दास के अब 43 टेस्ट मैचों में 2600 रन हो गए हैं. टेस्ट में चार शतक के अलावा उनके नाम 17 अर्धशतक भी हैं. पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों में अब उनके 440 से ज्यादा रन हो गए हैं. विदेशी धरती पर उनके अब 1100 रन हो गए हैं.
टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज
152 – वॉरेन लीज़ (न्यूज़ीलैंड), कराची, 1976
100 – रोमेश कालूविथराना (श्रीलंका), लाहौर, 1999
230 – कुमार संगकारा (श्रीलंका), लाहौर, 2002
138 – कुमार संगकारा (श्रीलंका), कराची, 2004
148 – एमएस धोनी (भारत), फैसलाबाद, 2006
108 – ओली पोप (इंग्लैंड), रावलपिंडी, 2022
104* – लिटन दास (बीएएन), रावलपिंडी, 2024.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.