बांग्लादेश के सामने रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तान की हालत खस्ता, मैनेजमेंट पर भड़के राशिद लतीफ

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने पाकिस्तान की खस्ता हालत के लिए टीम मैनेजमेंट को जिम्मेदार बताया है, जो खिलाड़ियों की फिटनेस से समझौता कर रहा है.

Published date india.com Updated: September 3, 2024 12:09 PM IST
Pakistan vs BAN
पाकिस्तान vs बांग्लादेश @TheRealPCBX

नई दिल्ली. रावलपिंडी टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप के किनारे पर खड़ी पाकिस्तान की टीम घोर मुश्किलों में है. बांग्लादेश की टीम दूसरे टेस्ट के 5वें दिन जीत के करीब आ चुकी है और मेजबान टीम इस हार को टालने की आखिरी कोशिशों में जुटी है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अपनी टीम पर जमकर हल्ला बोल रहे हैं. कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों की आपसी मतभेद को टीम के खराब प्रदर्शन की वजह मान रहे हैं तो वहीं टीम मैनेजमेंट को भी इसकी वजह बता रहे हैं, जो अपने गेंदबाजों की फिटनेस से समझौता कर उन्हें मैच में झोंक रही है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने अपनी इस टीम पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

PAK के खिलाफ लुट रहा था बांग्लादेश, लिटन दास ने बचाई नैया- टेस्ट क्रिकेट की 5 बेमिसाल पारियां

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मेहमान टीम की पहली पारी में कमर तोड़ दी थी. लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान उसकी पारी को सस्ते में नहीं समेट पाया और लिटन दास (138) ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए मेहदी हसन मिराज (78) के साथ 7वें विकेट के लिए 165 रन जोड़कर पाकिस्तान को ही बैकफुट पर धकेल दिया.

इस पर राशिद लतीफ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों की फिटनेस से समझौता कर रहा है, जिसके चलते उसका बांग्लादेश के खिलाफ यह हाल है. उन्होंने कहा, ‘आप हमारे तेज गेंदबाजों को देखें- अपने पहले स्पेल में वे 145-150 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बॉल फेंकते हैं. इसके बाद दूसरे स्पेल में उनकी यह स्पीड घटकर 135 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हो जाती है और तीसरे स्पेल में यह स्पीड 125-130km/h ही बचती है.’ लतीफ स्पोर्ट्स तक पर यह चर्चा कर रहे थे.

इससे टीम के तेज गेंदबाज धारदार प्रदर्शन नहीं कर पा रहें हैं. उन्होंने कहा कि यह टीम के साथ एशिया कप 2023 से ही हो रहा है. नसीम शाह वहां चोटिल होकर बाहर हुए थे. तब वह चोटिल होने से पहले अपने फिजियो और डॉक्टरों को स्कैन कराने के लिए बोल रहे थे लेकिन सभी ने उन्हें अनसुना किया और टेपिंग कर खिलाते रहे. इस बीच टीम के अंदर और बाहर भी लगातार बदलाव हो रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष भी बदल रहे हैं, कोच भी बदल रहे हैं. सिलेक्टर्स और मैनेजमेंट भी बदल रहा है. कप्तान और खिलाड़ी भी बदल रहे हैं, जिससे टीम में खिलाड़ियों में आपसी मतभेद भी निकलकर आ रहे हैं. इस सबके चलते ऐसा हश्र होना लाजमी है. उन्होंने कहा, ‘जब इस टीम को मानसिक तौर पर शांति मिलेगी तो उनका खेल भी सुधरेगा और वे अच्छा करेंगे.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.