PAK vs BAN: बांग्लादेश से बदला लेने के लिए पाकिस्तान ने इन 12 खिलाड़ियों पर लगाया दांव, स्टार प्लेयर को किया बाहर

PAK vs BAN 2nd Test: पाकिस्तान के टीम संयोजन की भी पूर्व खिलाड़ियों ने कड़ी आलोचना की थी जिसने चार तेज गेंदबाजों को मैदान पर उतारा था. शाहीन ने जुलाई 2022 के बाद से घुटने की सर्जरी की वजह से महज छह टेस्ट खेले हैं.

Published date india.com Updated: August 29, 2024 5:18 PM IST
PAK vs BAN: बांग्लादेश से बदला लेने के लिए पाकिस्तान ने इन 12 खिलाड़ियों पर लगाया दांव, स्टार प्लेयर को किया बाहर

रावलपिंडी: सीरीज के शुरुआती मैच में 10 विकेटों से मिली शर्मनाक हार के बाद आलोचनाओं का शिकार हुई पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ ‘करो या मरो’ के दूसरे टेस्ट के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को टीम से बाहर कर दिया.

पाकिस्तान के टीम संयोजन की भी पूर्व खिलाड़ियों ने कड़ी आलोचना की थी जिसने चार तेज गेंदबाजों को मैदान पर उतारा था। पूर्व खिलाड़ियों को लगता है कि दो स्पिनरों के साथ खेलना बेहतर विकल्प होता. शाहीन ने जुलाई 2022 के बाद से घुटने की सर्जरी की वजह से महज छह टेस्ट खेले हैं.

Gujarat floods: गुजरात की बाढ़ में बुरी तरह फंसी भारतीय महिला क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप 2024 टीम का हैं हिस्सा

मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने कहा कि शाहीन हालात से बखूबी वाकिफ हैं और यह ब्रेक उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मुहैया करायेगा.

गिलेस्पी ने कहा, ‘‘हमारी उनसे अच्छी बातचीत हुई और वह इस बात को समझते हैं कि हम इस मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम चाहिए। पिछले कुछ हफ्तें उनके लिए दिलचस्प रहे हैं जिसमें वह पिता बने और यह ब्रेक उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका देगा.”

10 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने कभी सचिन तेंदुलकर के साथ नहीं की बल्लेबाजी

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पाकिस्तान टीम:

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), अबरार अहमद, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सईम अयूब और सलमान अली आगा।

बांग्लादेश टीम:

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तायजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, तास्किन अहमद, सैयद खालिद अहमद.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.