
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
नई दिल्ली. मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज बेहतरीन पारियां खेलते दिख रहे हैं. टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल जारी है और अभी तक अब्दुल्ला शफीक (102) और कप्तान शान मसूद (151) यहां शतक ठोक चुके हैं. उनके अलावा साउद शकील (51*) हाफ सेंचुरी जड़ने के बाद अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. लेकिन पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने यहां एक बार फिर टीम मैनेजमेंट और फैन्स को निराश किया है.
बैटिंग के लिए ऐशगाह मानी जा रही मुल्तान की पिच पर भी बाबर आजम फ्लॉप हो गए. वह सिर्फ 30 रन बनाकर ही क्रिस वॉक्स की गेंद पर LBW आउट हो गए. कप्तान शान मसूद तो यहां 1524 दिनों बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक बनाने में कामयाब हो पाए लेकिन पिछली 14 पारियों से रनों का सूखा झेल आजम 15वीं पारी में भी इसे खत्म नहीं कर पाए.
बाबर यहां फोकस दिख रहे थे और धैर्य के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे थे. उन्होंने 70 गेंदों का सामना करने के बाद 5 चौकों की मदद से 30 रन बना लिए थे. लेकिन पारी की 71वीं गेंद पर वह चूक गए और LBW आउट हो गए. इसके बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है. पाकिस्तान के कई फैन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
हालांकि बाबर आजम के कई फैन्स अभी भी उनके साथ हैं. एक फैन ने लिखा, ‘कौन मानेगा कभी दरिया हुआ करता था मैं’ इसके साथ दिल टूटने का इमोजी भी शेयर किया है.
Kon manega kabhi dariya huwa krta tha me #BabarAzam | #BabarAzam | #PAKvsENG pic.twitter.com/Foy5NIGnXx
— Obsessed With Babar Azam (@babar_istic56) October 8, 2024
एक अन्य फैन ने लिखा, ‘क्यों बाबर.. आखिर क्यों…. सबकुछ सही जा रहा था.’
एक अन्य ने लिखा, ‘बेशक मुश्किल के बाद आसानी है.’
Beshak, mushkil k baad asaani hai.#BabarAzam pic.twitter.com/mAQsDu4gyd
— Syed Muhammad Hassaan (@SHassaan1589) October 8, 2024
इस बीच एक फैन ने इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज डेविड गोवर का एक स्टेटमेंट साझा करते हुए फैन्स का मनोबल बढ़ाने की कोशिश भी की है. गोवर ने कहा, ‘बाबर आजम बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं. लेकिन जो हो रहा है कि वह यह है कि कभी-कभी किस्मत आपके खिलाफ जाती है और यह बदल जाएगा.’ इस फैन्स ने यहां गोवर की बात को सच होने की उम्मीद जताई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.