PAK vs ENG: 6 साल बाद बेन डकेट को मिला मौका, मैदान पर आते ही शतक ठोका

28 वर्षीय इस बल्लेबाज को साल 2016 में टेस्ट डेब्यू का मौका मिला था. लेकिन तब वह 4 टेस्ट में सिर्फ 110 रन बना पाए थे. 4 साल बाद उन्हें टेस्ट में फिर मौका मिला तो उन्होंने शतक ठोककर अपना दावा मजबूत किया है.

Published date india.com Updated: December 1, 2022 4:12 PM IST
PAK vs ENG: 6 साल बाद बेन डकेट को मिला मौका, मैदान पर आते ही शतक ठोका
बेन डकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जड़ा शतक @Twitter

इंग्लैंड के बेन डकेट (Ben Duckett) ने अपनी वापसी को यादगार बना दिया है. उन्हें टेस्ट क्रिकेट में 6 साल बाद वापसी का मौका मिला था और उन्होंने वापसी करते ही शतक जड़कर इंग्लिश चयनकर्ताओं को अपनी जगह पक्की करने का संदेश भेज दिया है. इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान दौरे पर आई है. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट गुरुवार से रावलपिंडी में शुरू हुआ, जहां इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया.

बेन डकेट और जैक क्राउली की जोड़ी ने अपनी टीम को उम्दा शुरुआत दी. दोनों ने तेजी से बैटिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 233 रन जोड़ लिए. बेन डकेट जाहिद महमूद का शिकार बने. लेकिन आउट होने से पहले वह यहां शतक जड़ चुके थे. टेस्ट क्रिकेट में यह उनका पहला शतक है और यह उनके करियर का 5वां टेस्ट मैच है.

डकेट ने अपनी इस पारी में 110 बॉल का सामना करना 15 चौकों की मदद से 107 रन बनाए. इससे पहले उन्होंने साल 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. इसके बाद उन्हें उसी साल 4 टेस्ट में मौका मिला. लेकिन तब डकेट खुद को इंग्लिश टीम की कसौटियों पर साबित नहीं कर पाए थे.

इस पारी से पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 7 बार बैटिंग की और उनके नाम सिर्फ 110 रन ही थे, जिसमें सिर्फ एक फिफ्टी शामिल थी. लेकिन इस बार इस लेफ्टहैंडर बल्लेबाज को बेन स्टोक्स की कप्तानी में वापसी का मौका मिला तो उन्होंने अपनी पहली पारी में ही रन बरसाकर यह बता दिया कि ओपिनिंग पॉजिशन पर अब इंग्लैंड को चिंता करने की जरूरत नहीं है.

डकेट के अलावा उनके जोड़ीदार जैक क्राउली ने 122 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम मैच के पहले ही दिन 56 ओवरों का सामना करने तक 3 विकेट पर 342 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड की टीम ने नई गेंद से करीब 7 के औसत से यहां रन बनाए और उसकी रन गति में अब थोड़ी गिरावट जरूर आई है लेकिन यह अभी भी 6 से कुछ ऊपर ही है. ऐसे में अपनी टेस्ट क्रिकेट से लगातार दुनिया को प्रभावित कर रही इंग्लैंड का यह सिलसिला पाकिस्तान की धरती पर भी जारी है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.