By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Pak Vs Eng Final England Becomes The First Team To Simultaneously Hold Both Odi And T20 World Cups Ben Stokes Make Record
एक ही वक्त पर T20-ODI विश्व कप नाम करने वाला पहला देश बना इंग्लैंड, स्टोक्स के नाम खास कीर्तिमान
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने मुश्किल वक्त पर इंग्लैंड की टीम के लिए अहम अर्धशतक जड़ा. इंग्लैंड ने विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान से हार का 30 साल पुराना बदला आज ले लिया है.
टी20 विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को हराने के साथ ही यह तय हो गया था कि 30 साल बार फिर पाकिस्तान का सामना अंग्रेजों से विश्व कप के फाइनल में होने जा रहा है. समीकरण पूरी तरह से पाकिस्तान के पक्ष में थे. साल 1992 में हुए विश्व कप पर नजर डालें तो घटनाक्रम ठीक वैसा ही रहा जो 30 साल पहले था. माना जा रहा था कि पाकिस्तान इंग्लैंड को फिर मात देगा लेकिन बेन स्टोक्स की टीम ने तीन दशक पहले पाकिस्तान से मिली हार का हिसाब आज चुकता कर दिया. इस जीत के साथ स्टोक्स ने एक खास क्लब में अपनी जगह भी बना ली है. वो विश्व कप फाइनल में अर्धशतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
वनडे/T20 वर्ल्ड कप फाइनल दोनों में 50+ स्कोर
- गौतम गंभीर
- कुमार संगाकारा
- बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स वनडे और 50 ओवरों के विश्व कप को मिलाकर खिताबी मैच में 50 या इससे अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह कीर्तिमान केवल गौतम गंभीर और श्रीलंका के कुमार संगाकारा ही कर पाए हैं. बेन स्टोक्स जब बल्लेबाजी के लिए आए थे तब इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 32 रन था. वो एक छोर पर धीरे-धीरे रन बनाते रहे. 49 गेंदों पर 52 रन बनाने वाले स्टोक्स टीम जीत सुनिश्चित करने के बाद नाबाद लौटे.
झोली में टी20 और वनडे विश्व कप
इंग्लैंड सीमित ओवरों के क्रिकेट के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई है जिनके पास वनडे और टी20 विश्व कप दोनों एक साथ झोली में है. साल 2019 में इयोन मोर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार 50 ओवरों का विश्व कप जीता था. इसके बाद अब पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड ने दूसरी बार टी20 विश्व कप पर कब्जा किया है. इससे पहले साल 2010 में इस टीम ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में बादशाहत कायम की थी.
Also Read:
-
Ashes में इंग्लैंड के बुरी तरह हारने के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स को धोया, जेफ्री बॉयकॉट ने सुनाई खरी-खरी
-
एशेज सीरीज जीतकर कप्तान स्टीव स्मिथ ने किसे दिया जीत का श्रेय! किस-किस खिलाड़ी का लिया नाम
-
Ashes- ट्रेविस हेड के धूम धड़ाके के बाद स्टीव स्मिथ ने भी जड़ा शतक, मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया- 134 रनों की बढ़त
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें