By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Pak Vs Eng Final T20 World Cup Cup 2022 Pakistan Cricket Team Trolled After Defeat Mr Bean Viral
इंग्लैंड की जीत से फिर चर्चा में आया Mr. Bean, पाकिस्तान की सोशल मीडिया पर हुई खिंचाई
पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को जीत के लिए 138 रन का छोटा सा लक्ष्य दिया मिला था. हालांकि इसके बावजूद इंग्लैंड के लिए मुकाबला अपने नाम करना काफी मुश्किल साबित हुआ.
पाकिस्तान की जीत से इंग्लैंड के खेमे में खुशी का माहौल है. जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम दूसरी बार टी20 विश्व कप चैंपियन बनी है. ऐसे में खिलाड़ी मैच के बाद इस वक्त जश्न में डूबे हुए हैं. उधर, पाकिस्तानी खेमे में सन्नाटा पसरा हुआ है. भारत के टी20 विश्व कप से बाहर होने पर मजे ले रहे पाकिस्तानी फैन्स को अब भारतीय फैन्स की तरफ से करारा जवाब दिया जा रहा है. इस वक्त सोशल मीडिया पर कई मजेदार ट्रोल वायरल हो रहे हैं. फैन्स पाकिस्तान की टीम को फिर से मिस्टर बीन की याद दिला रहे हैं.
दरअसल, पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद मिस्टर बीन का प्रकरण चर्चा में आया था. इस सुपर-12 मुकाबले के बाद जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान की टीम को ट्रोल करते हुए मिस्टर बीन की याद दिलाई थी. इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाबाज शरीफ की तरफ से भी इसपर प्रतिक्रिया सामने आई थी. अब खिताबी मैच में हारने के बाद पाकिस्तान की टीम को भारतीय फैन्स मिस्टर बीन की याद दिला रहे हैं.
Original Mr. BEAN Wins against this froud PAK BEAN #EngvsPak pic.twitter.com/9Qc4KcTHJm
— Kuldeep bhaiii (@thakurkuldeep_) November 13, 2022
Real Mr. Bean wins the match 😂#EngvsPak #PAKvENG #PKMKBForever pic.twitter.com/wAHt10doym
— Keshav Jha 🚩🇮🇳 // जय सिया राम 🙏🏻🧡 (@Keshaveditz27) November 13, 2022
Pakistan haar gayi 😹😹🥳🥳
#PAKvENG pic.twitter.com/rGTqK2PDpK— Byomkesh Cricket Expert (@byomkesbakshy) November 13, 2022
पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर महज 137 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने के दौरान इंग्लैंड की शुरुआत भी खास अच्छी नहीं रही. 45 रन पर ही इंग्लैंड ने अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए आए बेन स्टोक्स ने रन बनाने की जिम्मेदारी उठाई. स्टोक्स ने नाबाद 49 गेंदों पर 52 रन बनाए. इससे पहले जोस बटलर ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 17 गेंदों पर 26 रन बनाए थे.
Also Read:
-
इंग्लैंड से हार के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, समझिए पूरा समीकरण
-
IND vs PAK- ईशान किशन के दम पर भारत ने पाकिस्तान को मसला, T20 वर्ल्ड कप में चखाया 8वीं हार का मजा
-
भारत बनाम पाकिस्तान T20 World Cup 2026: टीम इंडिया सावधान! पाकिस्तान के इन 5 फैक्टर से बचकर, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें