PAK vs ENG- हैरानियों से भरा है पाकिस्तान क्रिकेट, यह फैसला बेवकूफी की हद: माइकल वॉन

PCB ने खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम को इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे 2 टेस्ट से बाहर कर दिया है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इसकी आलोचना की है.

Published date india.com Published: October 14, 2024 10:57 AM IST
Babar Azam PAK
बाबर आजम @X

नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम इन दिनों बैकफुट पर है. वह हाल में अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज हार गई थी. इसके बाद अब इंग्लैंड की टीम उसके घर पर आई है, जहां 3 टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में उसने भी मेजबान टीम को हरा दिया है. इस टेस्ट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की चयनसमिति ने खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम (Babar Azam) को टीम से बाहर कर दिया है. उनके अलावा स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को भी बाहर का रास्ता दिखाया है. इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम 2 टेस्ट के लिए टीम का ऐलान करते हुए PCB ने कहा कि इन खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म और फिटनेस के आधार पर ब्रेक दिया जा रहा है.

पाकिस्तान के इस फैसले से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन हैरान दिखे और उन्होंने इसे बेवकूफी की हद करार दिया है. माइकल वॉन क्रिकेट से संन्यास के बाद कॉमेंटेटर और आलोचक के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं. वह दुनिया भर की क्रिकेट गतिविधियों पर अपनी बेबाक राय रखते हैं. उन्होंने बाबर को टीम से बाहर करने के फैसले पर हैरानी जताई और कहा कि यह तो हद कर दी.

वॉन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ‘कुछ समय से पाकिस्तान नहीं जीत रहा… 1-0 से सीरीज में पिछड़ गई है और आपने अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बाबर आजम को टीम से बाहर करने का फैसला ले लिया. मैं मानता हूं कि पाकिस्तान क्रिकेट हैरानियों से भरा हुआ है लेकिन यह तो बहुत ऊपर है. अगर उन्होंने (बाबर) खुद आराम के लिए नहीं कहा तो यह निश्चिततौर पर बेवकूफी भरा निर्णय है.’

कुछ ऐसी ही टिप्पणी पाकिस्तान के सीमित ओवरों के बल्लेबाज फखर जमां ने भी की है. उन्होंने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत ने विराट को तब भी ड्रॉप नहीं किया था, जब वह लंबे समय तक खराब फॉर्म से जूझ रहे थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

जमां ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘बाबर आजम को टीम से बाहर करने की बात सुनना चिंताजनक है. भारत ने विराट कोहली को 2020 से 2023 के बीच तब भी बेंच पर नहीं बिठाया था, जब वह बुरे दौर से जूझ रहे थे. उस वक्त उनका औसत क्रमश: 19.33, 28.21 और 26.50 था. अगर हम हमारे प्रीमियर बल्लेबाजो को बाहर करने पर सोच रहे हैं, जो पाकिस्तान का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है तो यह पूरी टीम में निगेटिव मैसेज भेजता है. अभी खतरे की घंटी वाला बटन दबाने में समय है. हमें अपने मुख्य खिलाड़ियों की सही देखरेख करने की जरूरत है बजाए कि उन्हें हम कम आंके.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.