सिर्फ क्रिकेट नहीं, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को तमीज भी सिखा रहे हैं कोच जेसन गिलेस्पी, वीडियो वायरल

पाकिस्तान की टीम रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की तैयारियां कर रही है. इस बीच जब टीम ट्रेनिंग सेशन से बाहर गई तो उसके खिलाड़ी गलती कर चुके थे.

Published date india.com Published: October 23, 2024 8:51 AM IST
Jason Gillespie
जेसन गिलेस्पी @PCBX

नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम इन दिनों 3 टेस्ट की सीरीज में इंग्लैंड (PAK vs ENG) की मेजबानी कर रही है. सीरीज के पहले दो टेस्ट के बाद अब सीरीज 1-1 से बराबर है और गुरुवार से दोनों टीमें रावलपिंडी स्टेडियम में तीसरे और निर्णायक मैच में उतरेंगी. पाकिस्तान ने अपने घर में 12 टेस्ट के बाद कोई जीत हासिल की है. ऐसे में वह अपनी विजयी लय को रावलपिंडी में बरकरार रखकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी.

इस कड़ी में जब टीम के खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास कर रहे थे तो कोच जेसन गिलेस्पी ने उनसे टीम की रणनीतियों को लेकर भी चर्चा की. इसके बाद गिलेस्पी ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैन्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

दरअसल मैदान पर प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ी खुद को तरोताजा रखने के लिए जो पानी पी रहे थे वे पानी की खाली बोतलों को वहीं मैदान के एक किनारे फेंक कर चले गए. लेकिन कोच गिलेस्पी वहां अंत तक मौजूद थे और उन्होंने खिलाड़ियों की फेंकी हुई बोतलों को उठाकर पास रखे डस्टबीन में डाल दिया.

इसके बाद कई लोग सोशल मीडिया पर गिलेस्पी की तारीफ कर रहे हैं. किसी ने लिखा कि यह कोच पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सिर्फ कोचिंग नहीं बल्कि उन्हें तमीज भी सिखा रहा है. वैसे बता दें एशियाई देशों में खासतौर से भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में लोग जाने-अनजाने में ऐसी बदतमीजी अकसर कर जाते हैं.

इन देशों के लोग किसी भी चीज के इस्तेमाल के बाद कचरा बनी वस्तु को कहीं भी फेंक देते हैं. उन्हें लगता है कि गंदगी फैलाना उनका अधिकार है, जबकि इसकी सफाई का काम किसी दूसरे का है, जो आकर कचरा साफ करेगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

लेकिन अगर ऐसे लोग अपनी आदतें बदल लें तो कितना बढ़िया होगा. कचरे को आसपास रखे कूढ़ेदान में डालने से आसपास गंदगी नहीं होगी और सबकुछ साफ-सुथरा भी रहेगा. भारत में तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की इन आदतों को सुधारने के लिए कई साल पहले ही स्वच्छता अभियान की एक खास मुहिम छेड़ दी थी. इसके बाद से भारत में सफाई के प्रति लोगों का ध्यान बढ़ा है. लेकिन लगता है कि पाकिस्तान को भी ऐसी ही किसी मुहिम का अभी तक इंतजार है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.