Pak Vs Sa 1st T20i South Africa Set 195 Runs Target For Pakistan Shaheen Afridi Worst Bowling Records
PAK vs SA: पाकिस्तान की कप्तानी संभालते ही मार खाने लगे शाहीन अफरीदी, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने जमकर कूटा
South Africa vs Pakistan 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज के पहल मैच में अफरीदी की जमकर कुटाई हुई. रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट पर 194 रन बना डाले.
रावलपिंडी: पाकिस्तान की वनडे कप्तानी संभालते ही तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अपनी लय से भटकने लगे हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज के पहल मैच में अफरीदी की जमकर कुटाई हुई. रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट पर 194 रन बना डाले.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. लेकिन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. रेजा हेंड्रिक्स ने 40 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 60 रन की पारी खेली.
इसके अलावा क्विंटन डिकॉक ने 13 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 23 रन बनाए, और टोनी डि जॉर्जी ने 16 गेंद पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली. आखिरी ओवरों में जॉर्ज लिंडे ने 22 गेंद पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस और मैथ्यू ब्रिट्ज्के क्रमशः 9 और 1 रन बनाकर आउट हुए.
पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी सबसे महंगे रहे. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 45 रन देकर 1 विकेट लिए. मोहम्मद नवाज सबसे सफल गेंदबाज रहे. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए.
सईम अयूब ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए. अबरार अहमद भी महंगे रहे और उन्होंने 4 ओवर में 1 विकेट लिए और 42 रन लुटाए. नसीम शाह ने 3 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट लिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.