केशव महाराज की फिरकी बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने दिखाया बल्ले का दमखम, PAK से 148 रन पीछे साउथ अफ्रीका

दो टेस्ट की सीरीज में 0-1 से पिछड़ी साउथ अफ्रीका ने रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तान को 333 रनों पर रोकने के बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 185 रन बना लिए हैं.

Published date india.com Published: October 21, 2025 7:06 PM IST
Keshav Maharaj Test
केशव महाराज @Instagram

PAK vs SA 2nd Test: रावलपिंडी टेस्ट में साउथ अफ्रीका स्पिन फ्रेंडली पिच पर अपना दमखम दिखाती दिख रही है. मैच के दूसरे दिन वह मजबूत स्थिति में आती दिख रही थे लेकिन स्टंप्स से करीब आधे घंटे पहले उसने दो विकेट गंवाकर पाकिस्तान को भी बराबरी पर आने का मौका दे दिया है. लेकिन फिलहाल मैच में बैकफुट पर वह भी नहीं है. साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करने उतरे पाकिस्तान को उसने केशव महाराज (7/102) के दम पर पाकिस्तान की पहली पारी को 333 रनों पर समेट दिया.

इसके बाद साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब उसने पहला विकेट सिर्फ 22 रन पर ही गंवा दिया. शाहीन अफरीदी ने रयान रिकेल्टन (14) को आउट किया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 185 रन बना लिए हैं और वह पाकिस्तान से अभी 148 रन पीछे है.

इसके बाद कप्तान एडिन मार्करम (32) को साजिद खान ने साउद शकील के हाथों कैच आउट करा दिया. इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स (68*) टॉनी डे जॉर्जी (55) ने अपने बल्ले और धैर्य का दमखम दिखाते हुए पाकिस्तान को हैरान कर दिया. दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की.

हालांकि नंबर 5 पर उतरे डेवाल्ड ब्रेविस (0) ने कुछ निराश किया. ये दोनों ही विकेट अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे 38 वर्षीय आसिफ अफरीदी ने अपने नाम किए. इसके बाद कायल वेरेयेन (10*) स्टब्स का साथ निभाया और अफ्रीका को कोई और नया झटका नहीं लगने दिया.

दूसरे दिन के स्टंप्स के समय उसका स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन था. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे स्टब्स 184 गेंद पर 68 और वेरेने 25 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 14 रन की साझेदारी हो चुकी है. पाकिस्तान के लिए आसिफ अफरीदी ने 2, और शाहीन अफरीदी और साजिद खान ने 1-1 विकेट लिए.

मैच के तीसरे दिन मेहमान टीम को स्टब्स से अपनी इस फिफ्टी को बड़े शतक में तब्दील करने की आस होगी और कायल वेरेयेन से भी उम्मीद होगी वह यहां स्टब्स का भरपूर साथ निभाएं, जिससे वह पाकिस्तान के 333 रनों के स्कोर से कहीं ज्यादा रन जोड़कर पहली पारी के आधार पर बड़ी बढ़त बनाकर मैच में जीत की ओर अपने कदम चला सके.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अगर वह यह टेस्ट जीत लेती है तो 2 टेस्ट की सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म कर पाएगी. वहीं अगर पाकिस्तान इस टेस्ट को ड्रॉ भी करा लेता है तो वह 1-0 से यह सीरीज अपने नाम कर लेगा. हालांकि वह स्पिन लेती इस पिच पर मेहमान टीम का 2-0 से सफाया करना चाहेगा.

इससे पहले सोमवार को शुरू हुए इस टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पहली पारी 333 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने 57, कप्तान शान मसूद ने 87 और सऊद शकील ने 66 रन की पारी खेली. सलमान अली आगा ने 45 रन बनाए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.