
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर पर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही पाकिस्तान की टीम सीरीज के पहले मैच में पिंक टीशर्ट पहनकर मैदान पर उतरी थी. यह क्रिकेट इतिहास में पहली बार है, जब पाकिस्तान ने गुलाबी जर्सी पहनकर कोई मैच खेला है. PCB ने गुलाबी जर्सी पहनने की पहल खास मकसद से की है. उसने स्तन कैंसर के प्रति जागरूकतना बढ़ाने के मकसद से यह पहल शुरू की है. पीसीबी ने बताया कि उसने यह पहल #Pinktober इनिशिएटिव के तहत की है. इन दिनों स्तन कैंसर जागरूकता महिना अभियान चल रहा है और उसने भी इस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से पिंक जर्सी में यह मैच खेलने का फैसला किया है.
इस अभियान के तहत मेजबान टीम मैदान पर गुलाबी जर्सी में उतरी थी तो वहीं इस मैच के अधिकारी, जैसे-अंपायर और मैच रेफरी समेत विपक्षी टीम साउथ अफ्रीका गुलाबी रिबन पहनकर उतरे थे. इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान को यहां 55 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा. रावलपिंडी में खेले गए इस टी20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था.
साउथ अफ्रीकी टीम ने यहां ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत की. रीजा हैंड्रिक्स (60) और क्विंटन डिकॉक (23) फायरिंग शुरुआत करते हुए पावरप्ले में ही 74 रन ठोक दिए. इस बीच डिकॉक भले आउट हो चुके थे. लेकिन नंबर 3 पर उतर टॉनी डीजॉर्जी ने भी पाकिस्तानी गेंदबाजों पर रहम नहीं दिखाया. 10 ओवर बाद साउथ अफ्रीका की टीम 100 पार थी. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने धड़ाधड़ विकेट जरूर गंवाए लेकिन रनों पर ब्रेक लगाने का उसका कोई इरादा नहीं दिखा. उसने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बना लिए.
शाहीन शाह अफरीदी (1/45), नसीम शाह (1/34) और अबरार अहमद (1/42) ने 1-1, जबकि सईम आयूब (2/31) ने दो और मोहम्मद नवाज (3/26) ने सबसे किफायती बॉलिंग करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए.
195 रनों का विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान शुरुआत से ही दबाव में दिखी. 30 रन बनाने के बाद वह धड़ाधड़ विकेट गंवाती चली गई.टीम की ओर से मोहम्मद नवाज (36) टीम के लिए बेहतरीन पारी खेल पाए, जिन्होंने 20 बॉल में 4 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 36 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से कार्बिन बोश ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 14 रन देकर 4 झटके दिए. उनके अलावा जॉर्ज लिंडे ने 3, जबकि लिजाड विलियम ने 2 विकेट अपने नाम किए. सीरीज का दूसरा मैच 31 अक्टूबर यानी शुक्रवार को खेला जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.