Emerging Asia Cup 2023 final: सूफियान की फिरकी के सामने 224 पर ढेर हुई भारत ए; पाकिस्तान ने 128 रन से जीता फाइनल

पाकिस्तान ए के दिए 353 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए टीम 40 ओवर में मात्र 224 रन बनाकर ऑलआउट हुईं.

Published date india.com Published: July 23, 2023 9:27 PM IST
Pakistan A beat India A by 128 runs to win Emerging Asia Cup 2023 final
पाकिस्तान ए टीम ने इमर्जिंग एशिया कप 2023 जीता

सूफियान मुकीम (Sufiyan Muqeem) की शानदार स्पिन गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ए टीम ने भारत ए के खिलाफ फाइनल मैच में 128 रन से जीत हासिल कर इमर्जिंग एशिया कप खिताब पर कब्जा किया. भारतीय टीम पाकिस्तान के दिए 353 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 ओवर में 224 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा ने 51 गेंदो पर 61 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान यश ढूल ने 41 गेंदो पर 39 बनाए. हालांकि कोई भी बल्लेबाजी टिककर लंबी पारी नहीं खेल पाया और भारत ने ये मैच गंवाया.

पाकिस्तान ए टीम के लिए सूफियान ने 10 ओवर में 66 रन देकर तीन विकेट लिए. उनके अलावा अरशाद इकबाल, मेहरान मुमताज और मोहम्मद वसीम जूनियर को 2-2 सफलताएं मिली.

इससे पहले पाकिस्तान ए टीम ने तैयब ताहिर की 108 रन की आक्रामक पारी के दम से भारत ए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 352 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था.

ताहिर ने 71 गेंद की पारी में 12 चौके और चार छक्के जड़े. उन्होंने छठे विकेट के लिए मुबासिर खान (47 गेंद में 35 रन) के साथ 126 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया.

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सईम अयूब (51 गेंद में 59 रन) और साहिबजादा फरहान (62 गेंद में 65 रन) ने 121 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को मजबूत शुरुआत दिलायी. दोनों ने पारी के पहले ओवर से ही आक्रामक रूख अपनाया और भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन जुटाये.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस साझेदारी को 18वें ओवर में मानव सुथार ने अयूब को विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल के हाथों लपकवा कर तोड़ा. अयूब ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के जड़े. अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाने वाले फरहान कप्तान यश धुल की शानदार थ्रो पर रन आउट हुए.

ओमर यूसुफ (35 गेंद में 35 रन) और ताहिर ने रन गति कम किये बिना पारी को आगे बढ़ाया. रियान पराग ने इसके बाद लगातार गेंदों पर यूसुफ और कासिम अकरम (शून्य) को आउट कर मैच में भारत की वापसी करायी.

निशांत सिंधू ने कप्तान मोहम्मद हारिस (दो रन) को पगबाधा किया जिससे पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 183 रन से पांच विकेट पर 187 रन हो गया. ताहिर को इसके बाद मुबासिर का अच्छा साथ मिला. मुबासिर जहां संभल कर खेल रहे थे वही ताहिर दूसरे छोर से आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे.

इस साझेदारी को 45वें ओवर में तेज गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर ने ताहिर को आउट कर तोड़ा. उन्होंने इसके बाद अपने अगले ओवर में मुबासिर को भी चलता किया.

आखिरी ओवरों में मोहम्मद वसीम ने 10 गेंद में नाबाद 17 रन बनाकर टीम के स्कोर को 350 के पार पहुंचाया. भारत की ओर से हंगरगेकर और रियान ने दो-दो जबकि हर्षित राणा, सुथार और सिंधू ने एक-एक विकेट चटकाये.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.