Mohammad Rizwan की कप्तानी में पाकिस्तान की धूम, साउथ अफ्रीका में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

पाकिस्तान ने वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका को उसके घर में 3-0 से धूल चटा दी है. साउथ अफ्रीका का अपने घर में पहली बार क्लीन स्वीप हुआ है.

Published date india.com Published: December 23, 2024 9:50 AM IST
Pak beat SA
पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हराया @TheRealPCBX

नई दिल्ली. मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) की कप्तानी में पाकिस्तान लगातार उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. इस कड़ी में उसने रविवार को साउथ अफ्रीका को तीसरे और आखिरी वनडे में हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज पर 3-0 से अपनी मुहर लगा दी. वनडे इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी टीम ने साउथ अफ्रीका को उसके घर में वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है. इससे पहले कोई भी टीम साउथ अफ्रीका का उसके घर में धोया हो.

इससे पहले जीत को तरस रही पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अपना कप्तान बदला था और उसने रिजवान को कमान सौंपी थी. अपनी पहली ही सीरीज से इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कमाल दिखाते हुए कंगारुओं को उनके घर में वनडे सीरीज में 2-1 से पटखनी दी. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज अपने नाम की और अब साउथ अफ्रीका को धो डाला.

साउथ अफ्रीका दौरे पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलने पहुंची पाकिस्तान को 3 मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन इस हार का बदला उसने वनडे सीरीज में बखूबी ले लिया. उसने पार्ल, केप टाउन और जोहानिसबर्ग वनडे जीतकर सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया. यहां तीसरे और आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था.

इस मैच में सैम आयूब (101) के शतक के अलावा बाबर आजम (52) और कप्तान मोहम्मद रिजवान (53) की बेहतरीन हाफ सेंचुरियों के बाद सलमान आगा के 33 बॉल में 48 रनों की बदौलत पाकिस्तान ने मेजबान टीम के सामने 308 रन बनाए. 47 ओवर बाद मैच में बारिश आ गई, जिसके बाद पाकिस्तान की पारी यहीं खत्म हो गई और साउथ अफ्रीका को DLS नियम के तहत 47 ओवर में 308 रनों का ही लक्ष्य मिला. हालांकि मेजबान टीम 42 ओवर में 271 रन बनाकर ढेर हो गई.

अफ्रीकी टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने सर्वाधिक 81 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने 43 बॉल पर 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से ये पारी खेली. लेकिन टॉनी डे जॉर्जी (26), रासी वेनडेर ड्यूसन (35), एडिन मार्करम (19) जैसे ऊपरी क्रम के बल्लेबाज अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए और उनके आउट होने से पहले टीम पर दबाव बनता चला गया.

पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने 2-2, जबकि सूफियान मुकीम ने 4 विकेट अपने नाम किए. शतक जमाने वाले आयूब को यहां प्लेयर ऑफ द मैच और इस पूरी सीरीज में 235 रन बनाने वाले इस बल्लेबाज को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी दिया गया. क्लासेन ने सीरीज में सर्वाधिक 264 रन बनाए लेकिन उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद अफ्रीकी टीम को किसी भी मैच में जीत नहीं मिली.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.