34 साल बाद वेस्टइंडीज से हारते ही पाकिस्तानी कप्तान का ड्रामा शुरू, मीडिया को ही लपेटे में ले लिया

Pakistan Captain Shan Masood highlights "area of concern: वेस्टइंडीज की 120 रन की जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में मसूद ने उस समय अपना आपा खो दिया जब उन से पूछा गया कि क्या वह खुद टीम की कप्तानी छोड़ेंगे या पीसीबी को उन्हें हटाना पड़ेगा.

Published date india.com Updated: January 27, 2025 7:31 PM IST
34 साल बाद वेस्टइंडीज से हारते ही पाकिस्तानी कप्तान का ड्रामा शुरू, मीडिया को ही लपेटे में ले लिया

मुल्तान: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच ने हार का सामना करने के बाद सोमवार को यहां अपने देश के मीडिया से खिलाड़ियों का अपमान नहीं करने का आग्रह किया.

वेस्टइंडीज की 120 रन की जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में मसूद ने उस समय अपना आपा खो दिया जब उन से पूछा गया कि क्या वह खुद टीम की कप्तानी छोड़ेंगे या पीसीबी को उन्हें हटाना पड़ेगा.

पाकिस्तान के कप्तान ने इस सवाल को नजरअंदाज करते हुए अगला सवाल पूछने को कहा लेकिन जिस पत्रकार ने इस सवाल को पूछा था उसने उनसे पहले इसका जवाब देने के लिए कहा. मसूद ने कहा, ‘‘ आपकी अपनी सोच हो सकती है और मैं उसका सम्मान करता हूं लेकिन आपके प्रश्न में बहुत अनादर का भाव है.”

PAK vs WI: अपने ही घर में पाक की कटी नाक, वेस्टइंडीज ने 34 साल बाद उसी की सरजमीं पर रगड़ा

उन्होंने कहा, ” आपको खिलाड़ियों, मेरा और अन्य किसी का अनादर नहीं करना चाहिए. हम सभी पाकिस्तान के लिए खेलते हैं और नतीजे हासिल करते हैं लेकिन कोई भी इस तरह के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा. आपको यह समझना होगा. इससे मुझे कोई शिकायत नहीं है कि आप किसी को नीचा दिखाना चाहते हैं लेकिन हम सभी पाकिस्तान के खिलाड़ी हैं.”

मसूद ने कहा कि फैसला करने का अधिकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पास है और बोर्ड ने जो भी फैसले लिए हैं उन्हें खिलाड़ियों ने हमेशा स्वीकार किया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा, ‘‘आपको समझना होगा और सराहना करनी होगी कि हम कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं और आपको इसका पता लगाना चाहिए. हम कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं और हमने घरेलू मैदान पर पिछले चार में से तीन टेस्ट जीते हैं.”

IND VS ENG: तीसरे टी20 मैच के लिए प्लेइंग-11 का हुआ ऐलान, जानें कौन IN और कौन OUT

मसूद ने माना कि मैच के पहले दिन 38 रन पर सात और 64 रन पर आठ विकेट चटकाने के बाद उनके गेंदबाज वेस्टइंडीज को जल्दी आउट करने में विफल रहे और फिर बल्लेबाजों ने दोनों पारियों में खराब प्रदर्शन किया.

उन्होंने कहा, ” हम पिछले कुछ समय से निचले क्रम को जल्दी आउट नहीं कर पाने की समस्या का सामना कर रहे हैं और हमें इससे निपटने का तरीका ढूंढना होगा क्योंकि टेस्ट में आपको एक टीम के रूप में मिलने वाले अवसरों का फायदा उठाना होता है.”

(भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.