Champions Trophy 2025: कराची के नेशनल स्टेडियम में क्यों नहीं लगा भारत का झंडा? PCB ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार

PCB breaks silence on missing Indian flag: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाले देशों के झंडे कराची के नेशनल स्टेडियम में लगाए गए हैं. लेकिन इसमें भारत का झंडा नहीं है.

Published date india.com Updated: February 17, 2025 10:10 PM IST
Champions Trophy 2025: कराची के नेशनल स्टेडियम में क्यों नहीं लगा भारत का झंडा? PCB ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार

कराची: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के रूप में पाकिस्तान 24 साल में पहली बार किसी बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. इसकी शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही पाकिस्तान लगातार विवादों में घिरता जा रहा है. दरअसल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाले देशों के झंडे कराची के नेशनल स्टेडियम में लगाए गए हैं. लेकिन इसमें भारत का झंडा नहीं है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पाकिस्तान को सफाई देने के लिए आगे आना पड़ा है.

जहां सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के अपने स्टेडियमों में भारतीय ध्वज फहराने से इनकार करने की आलोचना करने वाले प्रशंसकों की भरमार है, वहीं पीसीबी ने अब इस पर जवाब दिया है. पीसीबी ने विवाद को कमतर आंकते हुए कहा है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान में खेलने वाले देशों के झंडे केवल स्टेडियमों में फहराए गए हैं.

Champions Trophy 2013: शिखर धवन का शतक, रविंद्र जडेजा का ‘पंजा’, देखें चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के टॉप परफॉर्मर

पीसीबी के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, ” जैसा कि आप जानते हैं, भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान अपने मैच खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आ रहा है. कराची के नेशनल स्टेडियम, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में उन देशों के झंडे फहराए गए हैं जो उन स्थलों पर खेलने जा रहे हैं.’ भारत हाईब्रिड मॉडल के तहत अपने मुकाबले दुबई में खेलेगा.

सूत्र ने कहा कि पीसीबी को इस मामले पर आधिकारिक बयान देने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह एक गलत इरादे वाले सोशल मीडिया वीडियो से संबंधित है.

PHOTOS: कौन हैं पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की पहली पत्नी, तलाक के बाद दोनों ने कर ली 3-3 शादी

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सूत्र ने कहा, मुझे नहीं लगता कि पीसीबी को इस पर आधिकारिक बयान देने की भी जरूरत है, यह स्पष्ट है कि यह विवाद तथ्यों के बिना बनाया गया है और इसका उद्देश्य फर्जी खबरों के साथ मेजबान पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंचाना है. इसमें कहा गया है, “पाकिस्तान के विभिन्न स्टेडियम चैंपियंस ट्रॉफी मैचों के दौरान विभिन्न टीमों की मेजबानी करने जा रहे हैं और वे उनका स्वागत करने के लिए अपने झंडे फहरा रहे हैं.

पोस्टर में नजर आ रहे हैं भारतीय कप्तान

बता दें कि बीसीसीआई ने सुरक्षा चिंताओं और दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया, जिससे आईसीसी को हाइब्रिड मॉडल लागू करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे भारत अपने सभी चैंपियंस ट्रॉफी मैच दुबई में खेलेगा.

Champions Trophy 2025: विराट कोहली की इस अदा ने बनाया फैन्स का दिन, थकने के बावजूद कर दिया यह काम…

सूत्र ने यह भी कहा कि कराची, लाहौर और रावलपिंडी सहित पाकिस्तान के शहर, जहां चैंपियंस ट्रॉफी मैच होंगे, वहां मुख्य सड़कों और राजमार्गों पर बैनर लगा दिए हैं, जिसमें भारत सहित सभी भाग लेने वाले देशों के कप्तान दिखाई दे रहे हैं, जो इस बात पर जोर देते हैं कि पीसीबी का देश में किसी प्रमुख आईसीसी आयोजन पर अपनी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को प्रभावित करने का कोई इरादा नहीं है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.