
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
कराची: पाकिस्तान में अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे महिला क्रिकेट को उस समय झटका लगा जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को सोमवार को राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप में कटौती करनी पड़ी, क्योंकि जिस होटल में टीमें ठहरी हुई थीं, उसमें आग लग गई।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, होटल में आग लगने के बाद पांच खिलाड़ी बाल-बाल बच गईं, जिससे खिलाड़ियों में दहशत फैल गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीसीबी ने टीमों के लिए दूसरी जगह तलाशने की कोशिश की, लेकिन कराची में रक्षा प्रदर्शनी के आयोजन के कारण उन्हें टीमों के लिए कोई वैकल्पिक जगह नहीं मिल पाई।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विस्फोटक ओपनर बाहर
पीसीबी ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट में कटौती करने का फैसला लिया गया। बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं और कोई भी घायल नहीं हुआ है।
पीसीबी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया, “सौभाग्य से, कोई भी खिलाड़ी घायल नहीं हुआ, क्योंकि पीसीबी ने घटना के समय होटल में मौजूद पांच खिलाड़ियों को तुरंत बाहर निकाल लिया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।”
Pakistan cancelled their Women’s domestic tournament after a huge fire broke out in Karachi team hotel.
5 cricketers had to be rescued by breaking windows of the hotel.
All their equipments got destroyed.
Champions Trophy SF & matches of AFG, SA & NZ is scheduled in Karachi. pic.twitter.com/D4YlYP1B4E
— Johns (@JohnyBravo183) November 18, 2024
IPL 2025 में शामिल होने के लिए इस दिग्गज छोड़ा ऑस्ट्रेलियाई टीम का साथ, SRH टीम से जुड़ेंगे
इस आयोजन को छोटा किए जाने के बाद, पीसीबी ने टूर्नामेंट के विजेता का निर्धारण करने के लिए चार-चार मैच खेलने के बाद स्टैंडिंग में शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाली टीमों के बीच फाइनल आयोजित करने का फैसला किया।
पीसीबी ने एक बयान में कहा, “टूर्नामेंट विजेता का निर्धारण करने के लिए, पीसीबी ने फैसला किया है कि इनविंसिबल्स और स्टार्स – चार-चार मैच खेलने के बाद शीर्ष दो टीमें – फाइनल में आमने-सामने होंगी। फाइनल की तारीख और स्थान की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।”
(एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.