पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए स्क्वाड चुना; अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान भी किया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 22 से 26 अगस्त के बीच खेलनी है. जिसके बाद पाकिस्तान 30 अगस्त को मुल्तान में नेपाल के खिलाफ अपना एशिया कप अभियान शुरू करेगी.

Published date india.com Published: August 9, 2023 5:45 PM IST
Babar Azam plays a shot
सिडनी, 09 नवंबर (एएनआई): पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बुधवार को सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 सेमीफाइनल मैच के दौरान एक शॉट खेलते हुए। (एएनआई फोटो)

लाहौर| मेजबान पाकिस्तान आगामी एशिया कप 2023 के लिए स्क्वाड चुनने वाली पहली टीम बन गई हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बुधवार को एशिया कप और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया है. नए मुख्य चयनकर्ता इंजमाम-उल-हक (Inzamam-ul-Haq) द्वारा चुनी गई पहली टीम है, जिन्हें हाल ही में इस पद पर फिर से नियुक्त किया गया था.

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम चुनी है. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद इस स्क्वाड को एशिया कप के लिए 17-सदस्यीय कर दिया जाएगा.

पाक ऑलराउंडर फहीम अशरफ (Faheem Ashraf) की दो साल के बाद वनडे टीम में वापसी हुई है. वहीं शान मसूद (Shan Masood) को लगातार कम स्कोर के बाद एशिया कप सेटअप से बाहर कर दिया गया है, जबकि इहसानुल्लाह (Ihsanullah) कोहनी की चोट की वजह से स्क्वाड में जगह बनाने से चूक गए हैं. वो फिलहाल इंजरी से उबरने के लिए रीहैब से गुजर रहे हैं. बाबर आजम (Babar Azam) की अगुवाई वाली इस टीम में घरेलू सर्किट पर शानदार प्रदर्शन के बाद तैय्यब ताहिर (Tayyab Tahir) को भी शामिल किया गया है.

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल:

17 अगस्त – पाकिस्तान टीम श्रीलंका पहुंचेंगी
19, 20, 21 अगस्त – ट्रेनिंग सेशन
22 अगस्त – पहला वनडे, हंबनटोटा
24 अगस्त – दूसरा वनडे, हंबनटोटा
26 अगस्त – तीसरा वनडे, हंबनटोटा
27 अगस्त – पाकिस्तान के लिए रवाना होगी टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 22 से 26 अगस्त के बीच खेलनी है. जिसके बाद पाकिस्तान 30 अगस्त को मुल्तान में नेपाल के खिलाफ अपना एशिया कप अभियान शुरू करेगी.

एशिया कप 2023 और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, सऊद शकील (केवल अफगानिस्तान श्रृंखला के लिए), मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.