AUS vs PAK: मेलबर्न टेस्ट से पहले पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, खुर्रम शहजाद टेस्ट सीरीज से बाहर

AUS vs PAK: मेजबान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट का आयोजन होना है.

Published date india.com Published: December 21, 2023 4:03 PM IST
Khurram Sehjad
PIC- PCB

Khurrum Shahzad ruled out of Test Series: कराची। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. मेलबर्न में होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच से पहले मेहमान पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है. इस झटके पीछे है एक खिलाड़ी की चोट जिसने उसे पूरी सीरीज स बाहर कर दिया है. दरअसल, तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद (Khurrum Shahzad) पसली में फ्रैक्चर और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. बता दें, मेलबर्न टेस्ट का आगाज 26 दिसंबर से होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पुष्टि की खुर्रम शहजाद की बायीं पसली में फ्रैक्चर है तथा विशेषज्ञों से सलाह मशविरा करने के बाद यह फैसला किया गया कि वह मेलबर्न में 26 दिसंबर से और सिडनी में 3 जनवरी से शुरू होने वाले दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.

पीसीबी ने बयान में कहा, ‘‘खुर्रम शहजाद चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. पहले टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने अपनी बायीं तरफ की पसली में दर्द की शिकायत की थी.’’ खुर्रम शहजाद ने पर्थ में खेले गए पहले मैच में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए 5 विकेट हासिल किए थे. हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 360 रन के बड़े अंतर से जीता था. इस तरह मेहमान टीम टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.