
Sandeep Gupta
11 साल से अधिक समय से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय हूं. करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से करने के बाद दैनिक जागरण और पंजाब केसरी जैसे समूह में काम किया. ... और पढ़ें
Pakistan Reached in Semi-Final : पाकिस्तान की टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) नीदरलैंड की साउथ अफ्रीका पर जीत से काफी उत्साहित हैं. अख्तर ने अफ्रीकी टीम को इतने अहम मैच में हराकर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका देने के लिए धन्यवाद किया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान लगातार दो मैच हारने के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने का हकदार नहीं था.
सुपर-12 ग्रुप-2 से साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में पहुंचने का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था. जीत से चंद कदम पहले जिम्बाब्वे के साथ पहला मैच बारिश से धुलने के बावजूद टेम्बा बावुमा की टीम ने जबर्दस्त वापसी की. बैक टू बैक मैचों में बांग्लादेश और भारत को हराकर साउथ अफ्रीका ने अपने इरादे साफ कर दिए थे. शानदार आगाज के बाद अफ्रीकी टीम को बीते मैच में पाकिस्तान ने मात दी थी. किसी को उम्मीद नहीं थी कि नीदरलैंड भी साउथ अफ्रीका को हरा सकता है. इस उलटफेर के बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
Thank you South Africa. You’ve lived upto the ‘c’ word. Worked in our benefit.
Pakistan, now stay tight. Go on & win this. pic.twitter.com/MCl1oz6ZHC— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) November 6, 2022
शोएब अख्तर ने नीदरलैंड-साउथ अफ्रीका मैच के बाद एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने कहां, “अभी मैं सो कर उठा हूं. थैंक यू साउथ अफ्रीका. आप बहुत बड़े चोकर हैं. चोकर इसलिए हैं क्योंकि आपने पाकिस्तान को चांस दिया. बहुत बड़ी मेहरबानी आपकी. भारत ने क्वालीफाई कर लिया है. पाकिस्तान को एक लाइफलाइन लॉटरी मिली है. पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए ये करो-मरो की स्थिति है. बांग्लादेश एक महान देश है. हम चाहेंगे कि भारत अपना मैच जीते.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.