चैम्पियन्स ट्रॉफी पर फिर गरमाया माहौल, PCB को राशिद लतीफ की सलाह- भारत से पहले कर दो बहिष्कार

ICC चैम्पियन्स ट्रॉफी पर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. BCCI की हाईब्रिड मॉडल की मांग के बाद PCB भी भारत में होने वाले ICC टूर्नामेंट्स पर यही मॉडल चाहता है.

Published date india.com Published: December 11, 2024 11:09 AM IST
Rashid Latif
राशिद लतीफ @X

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) अभी तक चैम्पियन्स ट्रॉफी के आयोजन पर एक राय पर सहमत नहीं हो पाए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के किसी तीसरे देश में खेलने के मशवरे पर पीसीबी सहमत तो हो गया था, लेकिन उसने 2027 तक भारत में आयोजित होने वाले किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट्स में भी ऐसे ही मॉडल के लिए मांग कर दी है, जिसके बाद भारत कतई तैयार नहीं है. ऐसे में अगले साल फरवरी में होने वाली चैम्पियन्स ट्रॉफी पर अभी तक कोई स्पष्ट रुख साफ नहीं हो पाया है.

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ (Rashid Latif) ने अपने बोर्ड को सलाह दी है कि वह इस टूर्नामेंट का बहिष्कार कर दे. उन्होंने कहा कि इससे पहले भारत कोई ऐसा नाटकीय कदम उठाए, हमें उससे पहले ही ऐसा कर देना चाहिए.

अंग्रेजी दैनिक टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, राशिद लतीफ ने पाकिस्तान में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘इससे पहले की भारत कोई ऐसा कदम उठाए पाकिस्तान को अब चैम्पियन्स ट्रॉफी का बहिष्कार कर देना चाहिए. अब चैम्पियन्स ट्रॉफी नहीं होनी चाहिए.’

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, जब पाकिस्तान को मजबूती से खड़ा होना है. उन्होंने इस स्थिति पर आगे बात करते हुए कहा अपनी झुंझलाहट दिखाते हुए कहा कि पाकिस्तान हमेशा दोनों देशों के राजनीतिक विवादों के बावजूद खेला है.

उन्होंने कहा, ‘चाहे अफगान वॉर हो या फिर क्रिकेट हमें हमेशा बलि का बकरा बनाया जाता है.’ हाल ही में आईसीसी की मीटिंग में इस बात पर सहमति बनती दिख रही थी कि भारत के सभी मैच दुबई में आयोजित हो सकते हैं. इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी ऐसी मांग कर दी कि उसे भी आगे चैम्पियन्स ट्रॉफी जैसा ही मॉडल चाहिए.

उसने कहा कि 2027 तक भारत में होने वाले सभी आईसीसी टूर्नामेंट्स में वह भी नहीं जाएगा और उसके मैच भी तब किसी और देश में आयोजित कराए जाएं. इस पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड तैयार नहीं है. उसने आईसीसी के सामने अपनी स्थिति साफ की है कि भारत में सुरक्षा का कोई खतरा नहीं है. ऐसे में वह पीसीबी की इस मांग को वह भाव नहीं देगा और न ही इस पर राजी होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.