पाकिस्तान का बड़ा आरोप- मैच रेफरी ने सलमान आगा को सूर्यकुमार यादव से हाथ मिलाने से रोका

India Pakistan handshake Issue: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के मैच में खिलाड़ियों के बीच तल्खी देखी गई. मैच शुरू होने से पहले और बाद में हाथ नहीं मिलाया. इस पर काफी विवाद

Published date india.com Published: September 15, 2025 3:54 PM IST
pakistan-india-not-handshake
pakistan-india-not-handshake

एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भारत से नाराज हैं. भारत ने एशिया कप 2025 के मुकाबले में पाकिस्तान को हराने के बाद उसके खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. और इस बात से पाकिस्तान को खूब मिर्ची लगी है.

भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मैच से पहले और बाद में हाथ मिलाने की जो रिवायत है उसका पालन नहीं किया था. मोहसिन नकवी ने इससे नाराजगी जताई है और इसे खेल-भावना के विपरीत बताया है.

नकवी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, आज जो खेल-भावना की कमी दिखाई दी उससे मैं बहुत निराश हूं. खेल में राजनीति लेकर आना खेल-भावना के खिलाफ है. हम उम्मीद करते हैं कि सभी टीमें भविष्य में होने वाले मैचों की जीत को ज्यादा सम्मान के साथ सेलिब्रेट कर सकेंगे.

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम की इस बात से सहमत नजर नहीं आए. भारतीय टीम के पाकिस्तानी टीम के साथ हाथ नहीं मिलाने पर रावलपिंडी एक्सप्रेस नाराज दिखे. पाकिस्तानी शो पर खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे क्रिकेट को राजनीतिक न बनाएं और खेल को खेल की तरह खेलें.

उन्होंने कहा, मैं कुछ नहीं कह सकता. यह देखकर दुख हो रहा है. मुझे नहीं पता कि क्या कहना है. भारत के खेल को सलाम. बस खेल को राजनीतिक मत बनाइए. क्रिकेट मैच हैं इसको पॉलिटिकल मत बनाओ. हम ने अच्छी स्टेटमेंट दी है आपके लिए. हम बहुत बहुत कुछ बोल सकते है. होते रहते हैं लड़ाई-झगड़े, घर में भी हो जाते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर नवीद अकरम चीमा ने सोमवार को मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज की है.

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने भारतीय टीम के ऐक्शन पर सवाल उठाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है. उनका कहना है, खेल-भावना के खिलाफ है.

बयान में कहा गया, पाकिस्तानी टीम क्रिकेट मैनेजर नवीद अकरम चीमा ने भारतीय टीम के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई है. यह खेल-भावना के खिलाफ है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह भी दावा किया है कि मैच रेफरी एंडीर पायक्रॉफ्ट ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को हिदायत दी थी वह सूर्यकुमार यादव से टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाएं. हालांकि, मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान इस बारे में कोई बात नहीं की थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.