PAK vs BAN 1st Test: कब, कहां और कैसे देखें पाकिस्तान vs बांग्लादेश का पहला टेस्ट, जानें- वेदर अपडेट और लाइव स्ट्रीमिंग

Pakistan vs Bangladesh 1st Test Weather Update and Live Streaming: पाकिस्तान ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी थी. ये सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के हिसाब से काफी अहम है.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: August 20, 2024, 10:35 PM IST

Pakistan vs Bangladesh, 1st Test Live Streaming: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है. पाकिस्तान ने इस मुकाबले के लिए एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी थी. अब्दुल्ला शफीक और सईम अयूब जैसे खिलाड़ी ओपनिंग क्रम में उतरेंगे और उनके बाद कप्तान शान मसूद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. दोनों टीमों के बीच यह सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के हिसाब से काफी अहम है.

राजनीतिक तख्तापलट के बाद बांग्लादेश से छिनी गई टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी, अब इस देश में होगा आयोजन

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर रहा है. पाकिस्तान के इतिहास में केवल चौथी बार है जब टीम अपने घर में बिना किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर के खेलेगी. इससे पहले, श्रीलंका के खिलाफ 2019 में रावलपिंडी में, श्रीलंका के खिलाफ 1995 में सियालकोट में और जिम्बाब्वे के खिलाफ 1993 में रावलपिंडी में भी पाकिस्तान की टीम बिना किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर के उतरी थी.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच साल 2001 में खेला गया था और तब से दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 13 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से पाकिस्तान की टीम ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि बांग्लादेश की टीम अभी तक 1 भी मैच में पाकिस्तान को हरा नहीं पाई है. दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट ड्रॉ रहा है. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पिछली टेस्ट सीरीज साल 2021 में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के रूप में खेली गई थी, जिसे पाकिस्तान ने 2-0 से जीता था.

राजीव गांधी के नाम पर देश में हैं कितने स्टेडियम? 52 में से एक भी क्रिकेटर के नाम पर नहीं

कैसा रहेगा रावलपिंडी का मौसम? (Rawalpindi Weather Updates)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है. हालांकि कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे लेकिन मैच में कोई बाधा नहीं आएगी. मौसम विभाग के अनुसार, दिन का तापमान 25-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. सुबह के समय आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. दिन में बारिश की संभावना 51% और रात में 24% है.

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले पहले टेस्ट से पहले रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां पर खूब रन बन सकते हैं. यानी के इस मैदान पर अकसर हाई स्कोरिंग वाला मैच होता है. यहां पर पहली और दूसरी पारी का औसतन स्कोर 338 और 401 का है. इस स्टेडियम में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ दिसंबर 2022 में 657 रन का बनाया था. स्टेडियम की पिच सपाट मानी जाती है और तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है.

1 ओवर में सबसे ज्यादा T20I रन लुटाने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय?

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (PAK vs BAN 1st Test Live Streaming)

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच होने वाला पहला टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा?

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच होने वाला पहला टेस्ट मैच 21 अगस्त से 25 अगस्त के बीच खेला जाएगा.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच होने वाला पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच होने वाला पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी में खेला जाएगा.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलिकास्ट कहां होगा?

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच का लाइव भारत में नहीं होगा. भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी नहीं होगी.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्लाह शफीक, सैम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील (उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.