Pakistan vs England, 1st Test Live Streaming: कब-कहां और कैसे देखें पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग

England vs Pakistan Live Streaming: पाकिस्तान दौरे पर आई इंग्लैंड गुरुवार से रावलपिंडी में तीन टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज करने उतरेगी.

Published date india.com Published: November 30, 2022 2:38 PM IST
Pakistan vs England, 1st Test Live Streaming: कब-कहां और कैसे देखें पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग
पाकिस्तान टेस्ट टीम @PCB Twitter

England vs Pakistan 1st Test Live Streaming: T20 सीरीज खेलने के दो महीने बाद इंग्लैंड की टीम एक बार फिर पाकिस्तान दौरे पर पहुंच गई है. गुरुवार से वह यहां तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत करेगी. लेकिन पहले टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों की सेहत कुछ दुरुस्त नहीं दिख रही है. इस कारण इंग्लिश खेमे में चिंता दिख रही है.

टीम के करीब 12 खिलाड़ी किसी वायरस से पीड़ित हो गए हैं. वैसे तो इंग्लैंड की टीम अपने साथ इस दौरे पर अलग शैफ लेकर पहुंची है लेकिन डेली मेल की एक रिपोर्ट ने बताया कि खिलाड़ी भोजन के कारण बीमार नहीं हुए हैं. उनका यह वायरस कोरोना भी नहीं है.

खैर मैच की बात करें तो तीन मैचों की इस सीरीज का पहला टेस्ट राललपिंडी में खेला जाएगा. इंग्लैंड की टीम यहां 17 साल बाद कोई टेस्ट सीरीज खेल रही है. साल 2005 के बाद से वह पाकिस्तान दौरे पर नहीं आई थी. अभी हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले 7 मैचों की टी20 सीरीज के लिए उसने 17 साल में पहली बार पाकिस्तान की धरती पर कदम रखा था. आइए हम आपको बताते हैं कि आप…

कब-कहां और कैसे देखें पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (Pakistan vs England 1st Test) के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट गुरुवार 1 दिसंबर को खेला जाएगा.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (Pakistan vs England 1st Test) के बीच पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (Pakistan vs England 1st Test) के बीच पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेला जाएगा.

किस समय शुरू होगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (Pakistan vs England 1st Test) पहला टेस्ट मैच?

पाकिस्तान और इंग्लैंड (Pakistan vs England 1st Test) के बीच पहला टेस्ट मुकाबला पाकिस्तान के समयानुसार सुबह 9.30 बजे (PST) शुरू होगा. यानी भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस सुबह 9.30 (भारतीय समयानुसार) बजे होगा.

पाकिस्तान और इंग्लैंड (Pakistan vs England 1st Test) के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कहां देख सकते हैं?
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट (Pakistan vs England 1st Test) मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.

पाकिस्तान और इंग्लैंड (Pakistan vs England 1st Test) के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
पाकिस्तान और इंग्लैंड (Pakistan vs England 1st Test) के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव ऐप (Sony LIV App) पर देख सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.