इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद बोले बाबर आजम- हमें वैसी पिच नहीं मिली जैसा हम चाहते थे

रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट के दौरान इंग्लैंड पहले दिन ही 500 से अधिक रन बना दिए थे.

Published date india.com Published: December 6, 2022 10:05 AM IST
इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद बोले बाबर आजम- हमें वैसी पिच नहीं मिली जैसा हम चाहते थे

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 74 रन से हार के बाद कहा कि रावलपिंडी क्रिकेट मैदान के क्यूरेटर ने उनसे राय ली थी लेकिन उन्हें वैसी पिच नहीं मिली जैसा वो चाहते थे. इंग्लैंड ने साहसिक फैसला करके अपनी दूसरी पारी समाप्त घोषित की और पाकिस्तान के सामने 100 ओवर में 343 रन बनाने का लक्ष्य रखा. पाकिस्तान की टीम मैच के पांचवें दिन 268 रन पर आउट हो गई.

पिच काफी सपाट थी और इंग्लैंड पहले दिन ही 500 से अधिक रन बना दिए थे. मैच की पहली दो पारियों में कुल सात शतक लगे.

बाबर ने मैच के बाद कहा,‘‘ पिच को तैयार करने के लिए मेरी राय ली गई और हमने स्पष्ट कर दिया था कि हम कैसी पिच चाहते हैं लेकिन चाहे वह मौसम हो या कोई अन्य कारण हमें वैसी पिच नहीं मिली जैसे हम चाहते थे. हम ऐसी पिच चाहते थे जिसमें स्पिनरों के लिए थोड़ा टर्न हो.’’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.