PAK vs ENG 2nd Test: कौन बनेगा मुल्तान का सुल्तान? पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट हुआ रोमांचक

PAK vs ENG 2nd Test: मेजबान टीम 355 रन के टारगेट से अभी भी 157 रन दूर हैं और उसके हाथ में 6 विकेट हैं. सऊद शकील 54 और फहीम अशरफ 3 रन बनाकर नाबाद हैं.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: December 11, 2022, 7:49 PM IST

Pakistan vs England, 2nd Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. मुल्तान का सुल्तान कौन बनेगा? इसका फैसला होना अभी बाकी है.

इंग्लैंड की दूसरी पारी तीसरे दिन 275 रनों पर ढेर हो गई और इस तरह पाकिस्तान को जीत के लिए 355 रनों का लक्ष्य मिला. सरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 198 रन बना लिए हैं. मेजबान टीम 355 रन के टारगेट से अभी भी 157 रन दूर हैं और उसके हाथ में 6 विकेट हैं. सऊद शकील 54 और फहीम अशरफ 3 रन बनाकर नाबाद हैं.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर के भीतर ही मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के विकेट गंवा दिए रिजवान को जहां एंडरसन ने अपनी बेहद खूबसूरत गेंद पर बोल्ड किया तो वहीं, बाबर आजम ओली रॉबिन्सन की गेंद को छोड़ने के चक्कर में बोल्ड हो गए.

बाबर आजम बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए.बाबर को 19वें ओवर में ओली रॉबिन्सन ने अपना शिकार बनाया.ओवर की 5वीं गेंद ओली ने ऑफ स्टम्प के बाहर इन स्विंगर पटकी. बाबर को लगा गेंद सीधे निकल जाएगी और उन्होंने गेंद को छोड़ने का फैसला किया. यही गलती पाकिस्तानी कप्तान को बहुत भारी पड़ी. गेंद सीधा जाने के बजाय अंदर की तरफ आई और बाबर का ऑफ स्टंप ले उड़ी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.