
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
हैदराबाद: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में अपना पहला मैच शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में नीदरलैंड्स (Pakistan vs Netherlands) क खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की विजयी शुरुआत करना चाहेगी.
बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम हाल में एशिया कप फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं थी और साथ ही वर्ल्ड कप के अपने दोनों अभ्यास मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में जीत टीम को आगे के मुकाबले के लिए उसे आत्मविश्वास देगी.
वहीं, नीदरलैंड्स की टीम वर्ल्ड कप क्वालीफायर खेलने के बाद यहां तक पहुंची है. लेकिन इसके बाद पाकिस्तान की टीम उसे हल्के में लेने को गलती नहीं करेगी. दोनों टीमों के बीच इस अहम मुकाबले से पहले आइये जानते हैं कि वनडे इतिहास में नीदरलैंड्स बनाम पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड (Pakistan vs Netherlands ODI Head To Head) अब तक कौन किस पर भारी पड़ा है.
नीदरलैंड्स बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड
वनडे इतिहास में नीदरलैंड्स बनाम पाकिस्तान के बीच अब तक कुल छह मैच खेले गए हैं और सभी मैचों में बाबर की सेना ने फतह हासिल की है. पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच अब तक छह वनडे मैचों में पाकिस्तान ने सभी मैच जीते हैं.
वहीं, वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में नीदरलैंड्स बनाम पाकिस्तान के बीच अब तक दो मैच खेले गए हैं. वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत 1996 वर्ल्ड कप और फिर इसके बाद 2003 वर्ल्ड में हुई थी. यहां भी दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में नीदरलैंड्स को अभी भी वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली जीत की तलाश है.
2011 के अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रही नीदरलैंड्स
वर्ल्ड कप के 13वें एडिशन में एकमात्र एसोसिएट टीम नीदरलैंड्स को हल्के में नहीं लिया जा सकता. टीम 2011 के बाद अपना पहला वनडे विश्व कप खेल रही है. टीम को तैयारी का पर्याप्त मौका नहीं मिला है क्योंकि उनके दोनों अभ्यास मैच बारिश से प्रभावित हुए थे. नीदरलैंड्स ने पिछली बार जुलाई में क्वालीफायर में वनडे मैच खेला था जब वे वेस्ट इंडीज और एक अन्य पूर्ण सदस्य आयरलैंड से आगे रहे थे.
वेस्ली बारेसी वर्तमान टीम में एकमात्र खिलाड़ी हैं जो 2011 विश्व कप में खेले थे. दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर 38 वर्षीय रोलोफ वान डेर मर्व टीम के एक अन्य प्रमुख सदस्य हैं. मध्यक्रम में टीम रनों के लिए आंध्र में जन्मे तेजा निदामानुरू पर निर्भर होगी.
टीमें इस प्रकार हैं:
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम उल -हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस राऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम.
नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओडोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरू, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रोलोफ वान डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रेयान क्लेन, वेस्ली बारेसी, साकिब जुल्फिकार , शारिज अहमद और साइब्रांड एंजेलब्रेक्ट.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.