
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
लाहौर: इस साल जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम एक-दूसरे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज (Pakistan vs New Zealand T20I series) खेलेगी. यह सीरीज पाकिस्तान में खेली जाएगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस सीरीज के लिए आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. सीरीज के मैच लाहौर और रावलपिंडी में खेले जाएंगे. पिछले 17 महीनों के दौरान न्यूजीलैंड की टीम तीसरी बार पाकिस्तान का दौरा करेगी.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को कहा कि पहले तीन मैच 18, 20 और 21 अप्रैल को रावलपिंडी में जबकि बाकी दो मैच 25 और 27 अप्रैल को लाहौर में खेले जाएंगे. न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग में खेलेंगे. उसे जिन खिलाड़ियों की कमी खलेगी उनमें डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर और लॉकी फर्ग्यूसन भी शामिल हैं. न्यूजीलैंड ने इस साल के शुरू में अपनी घरेलू धरती पर शाहीन शाह अफरीदी की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम को टी20 सीरीज में 4-1 से हराया था.
ICC Rankings: रविचंद्रन अश्विन फिर बने वर्ल्ड नंबर-1 गेंदबाज, हमवतन जसप्रीत बुमराह से छीना ताज
कीवी टीम पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए 14 अप्रैल से पाकिस्तान के दौरे पर रहेगी. ये सीरीज यूएसए और वेस्टइंडीज में 1-29 जून तक होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप से पहले दोनों टीमों की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण होगी. पीसीबी ने कहा, ” पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और न्यूजीलैंड क्रिकेट के बीच अटूट सौहार्द के प्रमाण में हमें न्यूजीलैंड पुरुष टीम के 2024 के पाकिस्तान दौरे का कार्यक्रम पेश करते हुए खुशी हो रही है.”
न्यूजीलैंड की टीम इससे पहले, दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों के लिए दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक पाकिस्तान दौरे पर थी जबकि टेस्ट सीरीज 0-0 से ड्रा पर समाप्त हुई थी और फिर न्यूजीलैंड ने इसके बाद वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी.
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल
14 अप्रैल- न्यूजीलैंड पाकिस्तान पहुंचेगा।
अप्रैल 16-17 – प्रशिक्षण/अभ्यास
18 अप्रैल – पहला टी20 मैच, रावलपिंडी
20 अप्रैल- दूसरा टी20 मैच, रावलपिंडी
21 अप्रैल- तीसरा टी20 मैच, रावलपिंडी
25 अप्रैल – चौथा टी20 मैच, लाहौर
27 अप्रैल – 5वां टी20 मैच, लाहौर.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.