Pakistan Vs South Africa 1st Test Sa Reach 51 2 In Chase After Spinners Lead Fightback Vs Pak
PAK vs SA, 1st Test: रोमांचक हुआ लाहौर टेस्ट, पाकिस्तान-दक्षिण अफ्रीका मैच में तीसरे दिन गिरे 16 विकेट
Pakistan vs South Africa 1st Test: दक्षिण अफ्रीका को चौथी पारी में जीत के लिए 277 रन का लक्ष्य मिला है. दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए.
दक्षिण अफ्रीका को चौथी पारी में जीत के लिए 277 रन का लक्ष्य मिला है. दिन का खेल समाप्त होनेतकदक्षिणअफ्रीकाने 2 विकेटकेनुकसानपर 51 रनबनालिए. दक्षिणअफ्रीकाकोजीतकेलिए 226 रनकीआवश्यकताहै, वहींपाकिस्तानको 8 विकेटचाहिए.
दक्षिणअफ्रीकाकेलिएरियानरिकल्टन 29 और टोनी डे जॉर्जी 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. मार्कराम 3 और वियान मुल्डर शून्य पर नोमान अली का शिकार बने.
इससे पहले, पाकिस्तान की दूसरी पारी 167 रन पर सिमट गई. अब्दुल्ला शफीक ने 41, बाबर आजम ने 42 और सऊद शकील ने 38 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले सेनुरान मुथुसामी ने दूसरी पारी में भी 5 विकेट लिए. सिमोन हार्मर ने 4 विकेट लिए.
तीसरे दिन का खेल दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर 216 से आगे खेलना शुरू किया था. दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 269 रन पर सिमट गई थी. टोनी डे जॉर्जी ने सर्वाधिक 104 रन बनाए. वहीं रियान रिकल्टन ने 71 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए नोमान अली ने 6, साजिद खान ने 3, और सलमान आगा ने 1 विकेट लिए.
पाकिस्तान को पहली पारी के आधार पर 109 रन की लीड मिली. पहली पारी में पाकिस्तान ने इमाम-उल-हक और सलमान आगा के 93-93, कप्तान शान मसूद के 76 और मोहम्मद रिजवान के 75 रन की बदौलत 378 रन बनाए थे. इस टेस्ट में अब तक गिरे 32 में से 30 विकेट स्पिनरों ने लिए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.