
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
मुल्तान: वेस्टइंडीज के खिलाफ मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान टीम को 120 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान की टीम 1990 के बाद से पहली बार अपने घर में वेस्टइंडीज के हाथों टेस्ट मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है.
कैरेबियाई टीम ने जोमल वारिकन (Jomel Warrican) और अपने स्पिनरों के दम पर दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम को सिर्फ 133 रन पर समेट दिया जिससे मेजबान टीम 254 रनों के लक्ष्य के आगे पूरी तरह ले लड़खड़ा गई. वेस्टइंडीज ने मैच के तीसरे दिन सिर्फ एक घंटे के अंदर ही पाकिस्तान के छह खिलाड़ियों को आउट करके उसका बोरिया बिस्तर बांध दिया.
पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा के बीच 39 रन की पार्टनरशिप हुई. यही साझेदारी ही कैरेबियाई आक्रमण का कुछ हद तक सामना कर सकी. लेकिन इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज टिक नहीं पाया. वेस्टइंडीज ने दूसरा टेस्ट 120 रन से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली.
दिन की तीसरी ही गेंद पर पाकिस्तान को झटका लगा. केविन सिन्क्लेयर की गेंद टप्पा लगकर तेजी से अंदर आई और साउद शकील के बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में गई. नाइटवॉचमैन काशिफ अली अगले ओवर में आउट हो गए. वारिकन की गेंद उनके पैड को छकाती हुई निकल गई.
रिजवान और आगा ने मिलकर कुछ देर तक संघर्ष किया. वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को यहां विकेट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा. लेकिन तेज गेंदबाज केमार रोच के चोटिल होने के बाद भी स्पिन तिकड़ी ने पाकिस्तान को लगातार परेशान किया. रिजवान ने विकेट पर टिकने के साथ-साथ रन बनाने भी जारी रखे. जैसे ही कैरीबियाई गेंदबाज लाइन से भटके रिजवान ने उसका फायदा उठाया. हालांकि यह तय लग रहा था कि अब पाकिस्तान के लिए मैच में वापसी की कोई राह नहीं है.
रिजवान और आगा ने 12 ओवर तक वेस्टइंडीज को कोई कामयाबी नहीं हासिल करने दी. लेकिन वारिकन ने आगा को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया. इसके बाद बाकी खिलाड़ियों को समेटना वेस्टइंडीज के लिए बहुत आसान काम था.
ICC ने नामीबिया के दिग्गज क्रिकेटर को अपने बड़े अवॉर्ड से नवाजा, सिर्फ दूसरी बार हुआ यह करिश्मा
पाकिस्तान ने बाएं हाथ के स्पिनर नोमान अली के शानदार प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज को उसकी पहली पारी में 163 रन पर समेट दिया. नोमान अली ने छह विकेट लिए. इसके बाद पाकिस्तान की पहली पारी भी सिर्फ 154 रन पर सिमट गई. वारिकन ने पहली पारी में भी चार विकेट अपने नाम किए. गुडाकेश मोटी ने तीन विकेट लिए. केमार रोच ने दो कामयाबी हासिल कीं.
दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने कुछ संघर्ष किया और 244 रन का स्कोर बनाया. कप्तान क्रेग ब्रेथवट ने 52 रन की पारी खेली. वहीं विकेटकीपर टेविन इमलेच ने 35 रन बनाए. पाकिस्तान दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर सका. बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए. वहीं रिजवान ने 25 रन की पारी खेली. दूसरी पारी में पाकिस्तान सिर्फ 133 रन पर सिमट गया. जोमल वारिकन ने पांच, सिन्क्लेयर ने तीन और मोटी ने 2 विकेट लिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.