T20 World Cup: पाकिस्तान को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ मैच में हुई थी ये गलती, ICC ने लिया एक्शन

Written By: Gargi Santosh Updated by: Gargi Santosh
Updated Date:June 16, 2026 7:39 PM IST

T20 World Cup में भारत से हार के बाद पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लगा है. ICC ने टीम पर जुर्माना लगाया, जानें इसके पीछे क्या कारण है?

टी20 महिला वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद, पाकिस्तान टीम को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने धीमी ओवर गति बनाए रखने के मामले में पाकिस्तान टीम पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. अधिकारियों ने पाया कि तय समय के भीतर पाकिस्तान अपनी गेंदबाजी पूरी नहीं कर सका और समय में छूट जोड़ने के बाद भी टीम एक ओवर पीछे रह गई.

Advertising
Advertising

जानें क्या कहते हैं ICC के नियम?

ICC की आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 कहती है कि अगर कोई टीम तय समय में अपने पूरे ओवर नहीं डालती, तो हर कम पड़े ओवर पर खिलाड़ियों की मैच फीस का 5 प्रतिशत काटा जाता है. इस मामले में पाकिस्तान एक ओवर कम पाया गया, इसलिए 5 प्रतिशत मैच फीस की कटौती की गई. टीम की कप्तान फातिमा सना ने गलती स्वीकार कर ली.

भारत ने 64 रन से जीता मुकाबला

अगर मुकाबले की बात करें, तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 170 रन बनाए. टीम के लिए स्मृति मंधाना ने शानदार 68 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने भी उपयोगी योगदान दिया. जवाब में पाकिस्तान ने शुरुआत ठीक की, लेकिन बाद में लगातार विकेट गंवाता चला गया. भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने मैच का रुख बदलते हुए 5 विकेट लिए और पाकिस्तान की पूरी टीम 106 रन पर सिमट गई. भारत ने यह मुकाबला 64 रन से जीत लिया.

ग्रुप ए में पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं

इस हार के बाद पाकिस्तान के लिए टूर्नामेंट की राह आसान नहीं दिख रही है. 64 रन की बड़ी हार का असर नेट रन रेट पर भी पड़ा और टीम ग्रुप ए में छह टीमों के बीच पांचवें स्थान पर पहुंच गई. शुरुआती मुकाबले में बड़ा अंतर होने की वजह से आगे के मैच अब पाकिस्तान के लिए काफी अहम हो गए हैं. टीम अब अपना अगला मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें