पाकिस्तान में 'कोहली-कोहली' के लगे नारे, घरेलू टूर्नामेंट में VIRAT की जर्सी लेकर पहुंचे फैंस- Photos वायरल

Virat Kohli's Jersey In Pakistan: फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में रविवार को हुए एक मैच के दौरान एक पाकिस्तानी फैंस के अंदर भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की दीवानगी देखने को मिली.

Published date india.com Updated: September 16, 2024 10:18 AM IST
पाकिस्तान में 'कोहली-कोहली' के लगे नारे, घरेलू टूर्नामेंट में VIRAT की जर्सी लेकर पहुंचे फैंस- Photos वायरल
pakistan one day cup, Virat Kohli

नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने शर्मनाक प्रदर्शन के कारण आलोचकों के निशाने पर आए पाकिस्तान में इन दिनों चैंपियंस वनडे कप (Champions One-day Cup 2024) का आयोजन किया जा रहा है. 12 सितंबर से शुरू हुई पाकिस्तान की इस घरेलू टूर्नामेंट में पूर्व कप्तान बाबर आजम सहित कई सीनियर खिलाड़ी खेल रहे हैं. फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में रविवार को हुए एक मैच के दौरान पाकिस्तानी फैंस के अंदर भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की दीवानगी देखने को मिली.

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट

पाकिस्तान में विराट की दीवानगी इस कदर बढ़ गई है कि उसके घरेलू टूर्नामेंट में एक फैन किंग कोहली की जर्सी लेकर स्टेडियम में पहुंच गया. सोशल मीडिया पर इस फैन का फोटो काउी वायरल हो रहा है. वायरल फोटो में दिख रहा है कि इस जर्सी के पीछे विराट का नाम लिखा हुआ है. स्टैलिएंस (Stallions) और मार्खोस (Markhos) के बीच टूर्नामेंट के चौथे मैच के दौरान वह फैन कोहली की जर्सी को दिखा रहा था और तभी कैमरामैन ने उस जर्सी को अपने कैमरे में कैद कर लिया.

PHOTOS: टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज डबल सेंचुरी लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज, लिस्ट में ‘वीरु’ का जलवा

आपको बता दें कि पाकिस्तान में फैंस विराट कोहली को काफी पसंद करते हैं. कोहली ने हालांकि अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ कोई टेस्ट नहीं खेला है, लेकिन उन्होंने लिमिटेड ओवरों के क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ कई यागदार पारियां खेली है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 वनडे मैचों में 52.15 के औसत से 678 रन बनाए हैं. इसमें 183 का हाईएस्ट रन भी शामिल है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Afro-Asia Cup: एक ही टीम से खेलेंगे विराट कोहली, रोहित और बाबर आजम, जानें क्या है पूरा मामला

जहां तक ​​टी20I की बात है, कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 पारियों में 70.29 की औसत से 492 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का सर्वश्रेष्ठ 82 रन है, जोकि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में टी20 विश्व कप 2022 के मैच के दौरान आया था.

पाकिस्तान की महिला अंपायर ने रचा इतिहास, ICC पैनल में शामिल होने वाली पहली देश की पहली अंपायर बनीं

पाकिस्तान में फैंस को अगले साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कोहली का दीदार करने को मिल सकता है. हालांकि इसकी संभावना कम ही है क्योंकि भारत का पाकिस्तान में खेलना मुश्किल है. भारत ने वर्ष 2008 के बाद से पाकिस्तान में कोई मैच नहीं खेला है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.