पाकिस्तान के तेज गेंदबाज का 22 साल की उम्र में संन्यास का ऐलान, फिर...

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह को जब PSL की किसी टीम ने नहीं चुना तो उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया. हालांकि 24 घंटे के भीतर ही उन्होंने लिया यूटर्न...

Written by: Arun Kumar Edited by: Arun Kumar
Updated: January 16, 2025, 10:49 AM IST

नई दिल्ली. पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह को भविष्य का तेज गेंदबाज माना जा रहा था. लेकिन उन्होंने मंगलवार को तब हैरान कर दिया, जब सिर्फ 22 साल की उम्र में अपने संन्यास का ऐलान कर दिया. इस फैसले की वजह पीएसएस (पाकिस्तान सुपर लीग) थी, जिसकी किसी भी फ्रैंचाइजी ने अपनी टीम में नहीं चुना था. इसके बाद यह क्रिकेटर जज्बातों में इतना बह गया कि उसने संन्यास का ही फैसला ले लिया.

यह फैसला इसलिए भी हैरानी भरा था क्योंकि इस युवा गेंदबाज को इंटरनेशनल स्तर पर खेलना का भी मौका मिल चुका है. वह अब तक 1 वनडे और 4 टी20I मैच खेल चुके हैं. उन्होंने 6 इंटरनेशनल विकेट भी अपने नाम किए थे. हालांकि 24 घंटों के भीतर जब इस क्रिकेटर को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उसने संन्यास का फैसला वापस ले लिया.

पाकिस्तान के टीवी चैनल जियो सुपर से बात करते हुए इहसानुल्लाह ने PSL में फिर से खेलने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा कि पीएसएल के अभी 4 महीने बाकी हैं और वह अब और कड़ी मेहनत करेंगे. यह तेज गेंदबाज पीएसएल 2023 में पहली बार तब सुर्खियों में छाया था, जब वह अपनी तेज गति और लगातार अंतराल में विकेट चटकाने की क्षमता से जानकारों को प्रभावित कर रहे थे. तब उन्होंने 12 मैचों में 22 विकेट लिए.

इस प्रदर्शन के बाद उन्हें पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में भी चुना गया और उन्हें बारी-बारी वनडे और टी20I डेब्यू का मौका भी मिला. हालांकि वह अपने डेब्यू वनडे मैच में ही चोटिल हो गए और फिर 1 साल तक क्रिकेट से बाहर रहे. चोट के बाद उन्होंने मैदान पर जो वापसी की, वह अभी तक प्रभावित करने वाली नहीं रही है.

उन्होंने चैम्पियन्स टी20 कप से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की लेकिन यहां 4 मैच खेलकर वह सिर्फ 2 ही विकेट ले पाए, जिसके चलते वह पीएसएल की किसी भी टीम को प्रभावित नहीं कर पाए और इसके चलते उन्हें पीएसएल ड्राफ्ट में जगह नहीं मिली. संन्यास के ऐलान के बाद उन्हें जरूर किसी पूर्व क्रिकेटर से सलाह मिली है कि वह अपनी फॉर्म और फिटनेस पर काम करें तो उन्हें एक बार फिर पीएसएल में जगह मिल सकती है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.