By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Pakistans Shan Masood Eyes Victory Against Australia Clears His Stand Onusman Khawaja Palestine Controversy
AUS vs PAK: पाकिस्तान के शान मसूद की नजरें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत पर; उस्मान ख्वाजा-फिलिस्तीन विवाद पर कही ये बात
AUS vs PAK: नए कप्तान शान मसूद की अगुवाई में पाकिस्तान तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (AUS vs PAK Test Series) में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा, जो गुरुवार, 14 दिसंबर को पर्थ स्टेडियम में शुरू होगी.
पाकिस्तान टेस्ट टीम के नए कप्तान शान मसूद (Shan Masood) गुरुवार से पर्थ स्टेडियम में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में मुश्किलों को पार कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके घर में जीत हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 50 ओवर के विश्व कप के बाद बाबर आजम ने वनडे समेत तीनों फॉर्मेट में कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद उनकी जगह मसूद को टेस्ट कप्तान बनाया गया.
पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले मीडिया के सामने आए मसूद ने टीम में टेस्ट मैच अभ्यास की कमी को स्वीकार किया लेकिन आगामी सीरीज में सकारात्मक दृष्टिकोण पर जोर दिया.
इंग्लैंड की ‘बैज़बॉल’ शैली के प्रशंसक मसूद ने खेल में समझदार और रणनीतिक होने के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने जीत के लिए खेलने के लिए टीम की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा, “यह खेल की आवश्यकता को देखने और यह समझने के बारे में है कि हम किन तरीकों से खेल में समय बचा सकते हैं और ऐसी स्थिति बना सकते हैं जहां 20 विकेट लेना आसान होगा.”
Also read: AUS Vs PAK- पाकिस्तान ने ढूंढ लिया पर्थ की उछाल का तोड़, पिच पर मार्बल ठोककर की प्रैक्टिस
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साल 2009 से अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले आठ टेस्ट मैचों में केवल एक बार 20 विकेट लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाक टीम लगातार 14 टेस्ट हार चुकी है, और उनकी आखिरी जीत नवंबर 1995 में आई थी.
Pakistan Test captain Shan Masood’s press conference at Perth Stadium.#AUSvPAK pic.twitter.com/xrjGDdwPge
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 13, 2023
इस दौरान पाक कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी उम्सान ख्वाजा (Usman Khawaja) को आईसीसी से मिले आदेश पर भी बात की, जिसके मुताबिक ये खिलाड़ी सभी जीवन समान हैं” और “स्वतंत्रता एक मानव अधिकार है” लिखे हुए जूते पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टेस्ट मैचों में नहीं पहन सकते हैं.
उन्होंने कहा, “हमने इसके बारे में पढ़ा है. ये क्रिकेट ऑस्टरेलिया और उस्मान ख्वाजा से जुड़ा मामला है. हम एक टीम के तौर पर इस चर्चा कर सकते हैं और हम नियम को लेकर चर्चा कर सकते है लेकिन बेहतर होगा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसे देखे. हमारी इस मामले पर कोई राय नहीं है.”
पाक कप्तान ने कहा, “ये एक निजी संदेश और निजी मामला है जो सीए और ख्वाजा से जुड़ा है. हम इस पर बात करेंगे और देखेंगे कि एक टीम के तौर पर हमारी जिम्मेदारी क्या है और फिर कोई फैसला लेंगे.”
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें