IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने चली नई चाल, टी20 विश्व कप जिताने वाले कोच को सौंपी अहम जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2025 से पहले अपने कोचिंग मैनेजमेंट में कई बड़े बदलाव किए है. इस सीजन से पहले टीम ने गेंदबाजी कोच के तौर पारस म्हाम्ब्रे को अहम जिम्मेदारी दी गई है.

Written by: Bhaskar Tiwari
Published: October 16, 2024, 3:37 PM IST

आईपीएल 2025 को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. पिछले 2 सीजन टीम के लिए कुछ खास नहीं रहे है. जबकि हार्दिक की कप्तानी में टीम में फूट की खबर भी आई थी. अगले सीजन के लिए टीम ने अपना हेड कोच भी बदल दिया है.

अब मुंबई ने भारत को टी20 विश्व कप जिताने में मदद करने वाले गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे टीम में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. म्हाम्ब्रे मुंबई की टीम में गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा के साथ काम करेंगे.

returns HOME

Read more https://t.co/f9oozQGg8e#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/qFHsPEkRs0

— Mumbai Indians (@mipaltan) October 16, 2024

पहले भी मुंबई इंडियंस का रह चुके है हिस्सा

पारस म्हाम्ब्रे पहले भी मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रह चुके है. पारस मुंबई के साथ 4 साल पहले भी काम कर चुके है. इसके अलावा वो महाराष्ट्र, बंगाल, बड़ौदा और विदर्भ को घरेलू क्रिकेट में कोंचिग दे चुके है. उनके पास कोंचिग का अच्छा खासा अनुभव मौजूद है. जो मुंबई इंडियंस के काफी काम आएगा. पारस पिछले 12 साल के कोंचिग में काम कर रहे है.

पारस म्हाम्ब्रे भारत के लिए 3 वनडे और  2 टेस्ट मैच खेल चुके है. जिसमें उनके नाम 3 विकेट और 2 विकेट ले चुके है. इसके अलावा पारस 91 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके है. जिसमें उनके नाम 284 विकेट दर्ज है.

महेला जयवर्धने को फिर मिली हेड कोच की जिम्मेदारी

आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस ने मार्क बाउचर को हटाकर एक बार फिर से महेला जयवर्धने को हेड कोच बना दिया गया है. बाउचर के कार्यकाल में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. जिसकी वजह से उनको इस आईपीएल से पहले हटा दिया गया है.

जयवर्धने पहले भी मुंबई के हेड कोच रहे है और उनकी कोंचिग में टीम को काफी सफलता भी मिली है. मुंबई मेगा ऑक्शन से पहले टीम मैंनेजमेंट में कई बदलाव कर रही है. जिसका लक्ष्य इस सीजन में टीम का बेहतर करना है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.