पूर्व गेंदबाजी कोच को शमी और अश्विन के भविष्य को लेकर चिंता, कहा टीम मैंनेजमेंट को अभी से बनाना होगा प्लान

भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने दो दिग्गज गेंदबाजों को लेकर बड़ा बयान दिया है. पारस ने कहा की अश्विन और शमी के भविष्य के बारे में अभी से सोचने की जरुरत है.

Written by: Bhaskar Tiwari
Published: July 18, 2024, 10:55 AM IST

भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रामण में मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन का अहम भूमिका अदा करते है. इन दोनों ही गेंदबाजों ने भारत को कई मैच जीता कर दिए है. मगर ये दोनों खिलाड़ी ही अब अपने करियर के आखिरी पड़ाव खड़े हुए है.

जहां भारतीय टीम को उनकी जगह लेने वाले गेंदबाजों के बारे में अभी से तलाश शुरु करनी होगी. अब इसी को लेकर भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे का बयान आया है. पारस म्हाम्ब्रे के आने के बाद भारतीय टीम तेज गेंदबाजी में काफी मजूबत हुई है.

भविष्य का क्या होगा प्लान

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा की भारतीय टीम मैंनेजमेंट को अश्विन और शमी से उनके भविष्य के प्लान को लेकर बात करनी चाहिए. दोनों ही गेंदबाजों के टेस्ट क्रिकेट में काफी अहम रोल रहा है. यहां तक की रविचंद्रन अश्विन टेस्ट में भारत के सबसे अहम स्पिन गेंदबाज है और वो भारत के तरफ से 100 टेस्ट मैच भी खेल चुके है. वही शमी वनडे विश्व कप में लगी चोट के बाद अब वापसी करने को लेकर तैयार है.

शमी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी फैंस को दी है. इस वीडियो में शमी गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे है. रविचंद्रन अश्विन भारत के तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है और उनकी उम्र भी 38 साल हो गई है. वही शमी की उम्र भी 34 साल हो गई है जिसकी वजह से उनके इंटरनेशनल करियर में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है.

क्या बोले पारस म्हाम्ब्रे

भारत के गेंदबाज कोच रहे पारस म्हाम्ब्रे ने कहा की अश्विन और शमी के भविष्य को लेकर अभी से चर्चा होनी चाहिए.इसके बाद एक प्लान बनाकर तैयार रखना चाहिए की उनकी जगह किसको मौका दिया जा सकता है. इसके साथ ही युवा गेंदबाजों पर अभी से निवेश करना शुरु कर देने की जरुरत है. पारस का ने आगे कहा की हमें अभी से इसकी जिम्मेदारी अर्शदीप या आवेश खान को मौका देकर देखने की जरुरत है. क्योंकि गेंदबाजी का पूल तैयार करने के लिए कोई टाइमलाइन नहीं होती है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.