पुणे: भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे (Paras Mhambrey) ने बुधवार को कहा कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार चौथी जीत का इरादा रखने वाली टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में अपने विजयी संयोजन के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगी. म्हाम्ब्रे की इन बातों से यह साफ हो गया कि सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी बेंच पर बने रहेंगे. भारतीय टीम गुरुवार को विश्व कप के अगले मुकाबले में बांग्लादेश (India Vs Bangladesh ICC Cricket World Cup 2023) का सामना करेगी.
भारत ने पांच बार के चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करने के बाद अफगानिस्तान और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर एकतरफा जीत दर्ज की. म्हाम्ब्रे ने कहा कि टीम ने सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए शमी, सूर्यकुमार और रविचंद्रन अश्विन जैसे क्षमता वाले खिलाड़ियों को एकादश से बाहर करने का कड़ा फैसला लिया है.
म्हाम्ब्रे ने भारतीय टीम के अभ्यास सत्र से पहले मीडिया से कहा, शुरुआत (जीत की लय) को बरकरार रखना जरूरी है. अभी तक हमारे नजरिए से बदलाव की कोई चर्चा नहीं हुई है. हम इस लय को अगले मैच में भी बरकरार रखना चाहते हैं.
म्हाम्ब्रे ने हालांकि माना कि शमी और अश्विन जैसे गेंदबाजों को टीम से बाहर रखने का फैसला मुश्किल है लेकिन टीम प्रबंधन हर खिलाड़ी से बात करता है. उन्होंने कहा, इमानदारी से कहूं तो यह आसान नहीं है लेकिन हम सभी खिलाड़ियों से बात करते हैं.”
बॉलिंग कोच ने कहा कि यही स्थिति सूर्यकुमार और शमी के साथ भी है. उन्होंने कहा, जब भी हम टीम का चयन करते हैं तो यह संदेश साफ होता है कि हम पिच को ध्यान में रखते हुए सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करते हैं. ऐसे में कई बार आप टीम से बाहर हो सकते हैं। अश्विन की तरह का गेंदबाज भी टीम से बाहर है और मेरा मानना है कि इसे लेकर उससे हमारी बातचीत बिलकुल स्पष्ट रही है.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.