T20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल हो सकते हैं पैट कमिंस और जोश हेजलवुड, एशेज से रहे नदारद

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस एशेज सीरीज का सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेलने के बाद बाहर हो गए, जबकि स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैम्स्ट्रिंग चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर रहे.

Published date india.com Updated: December 29, 2025 5:06 PM IST
Josh Hazlewood aus
जोश हेजलवुड @X.com

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को चोट की चिंताओं के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया जा सकता है. ऑस्ट्रेलिया 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा, जिससे पहले ये टीम जनवरी में पाकिस्तान में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया है कि चार हफ्तों में पैट कमिंस का एक और स्कैन होगा, जिसके बाद वर्ल्ड कप में उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है.

एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पैट कमिंस का चार हफ्तों में एक और स्कैन होगा, जिससे हमें वर्ल्ड कप के लिए उनकी स्थिति के बारे में जानकारी मिल जाएगी. उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया जाएगा, और फिर हमें पता चलेगा कि उनकी स्थिति कैसी है.’ पैट कमिंस को जुलाई में पीठ में स्ट्रेस इंजरी हुई थी, जिसके बाद से कमिंस ने सिर्फ एक ही इंटरनेशनल मैच खेला.

इस बीच कमिंस ने पीठ की स्ट्रेस इंजरी से उबरने के लिए रिहैब किया और एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में वापसी की. उस मुकाबले में कमिंस ने 6 विकेट निकाले और ऑस्ट्रेलिया ने 82 रनों से जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया कोई और जोखिम नहीं लेना चाहता था. ऐसे में कमिंस को सीरीज के शेष मुकाबलों से आराम दिया गया. जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग और अकिलीज की चोटों के कारण पूरी एशेज सीरीज से बाहर रहे. हालांकि, उनके फिट होने की संभावना है.

मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘जोश गेंदबाजी करने के लिए लौट रहे हैं. ऐसा लगता है कि वह संभावित समय-सीमा के हिसाब से ठीक हो जाएंगे.’ ऑस्ट्रेलिया खेमे के लिए एक और चिंता टिम डेविड हैं. यह विस्फोटक बल्लेबाज बिग बैश लीग (BBL) होबार्ट हरिकेंस की ओर से खेलते हुए चोटिल हो गया था. हैटस्ट्रिंग की वजह से ही इस फिनिशर को साल की शुरुआत में दो महीने के लिए बाहर कर दिया गया था, लेकिन मैकडोनाल्ड का मानना ​​है कि 29 वर्षीय खिलाड़ी इस बड़े 20-ओवर टूर्नामेंट के लिए समय पर फिट हो जाएगा.

मौजूदा एशेज सीरीज की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती 3 टेस्ट मैच खेलकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है. हालांकि इंग्लैंड को सीरीज में क्लीन स्वीप करने के उसका सपना इस बार धुल गया है क्योंकि सिर्फ 2 दिन चले मेलबर्न टेस्ट में उसे हार का सामना करना पड़ा है और अब 5 टेस्ट की इस सीरीज में वह 3-1 की बढ़त के साथ सिडनी में खेले जाने वाले 5वें और अंतिम टेस्ट में मैदान पर उतरेगी.

(एजेंसी इनपुट्स से)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.