Champions Trophy 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की अपनी टीम, रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीतने पर हैं नजरें

Australia cricket team for upcoming ICC Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलियाई टीम रिकॉर्ड तीसरी बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करना चाहेगी. टीम ने 2006 और 2009 में ट्रॉफी जीती थी.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: January 13, 2025, 9:43 AM IST

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने अगले महीने से शुरू होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. पाकिस्तान और दुबई में 19 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए कंगारुओं ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. पैट कमिंस जो फिलहाल पैतृक अवकाश पर हैं उनकी टीम में वापसी हुई है और वह आगामी टूर्नामेंट में टीम को लीड करेंगे.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अपनी टीम में जोश हेजलवुड को भी चुना है जोकि अभी चोट से उबर रहे हैं. कमिंस और हेजलवुड श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं हैं. कमिंस के टखने का स्कैन भी होगा. हाल ही में भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उन्हें इसमें परेशानी हुई थी.

Champions Trophy जीतने वाली सभी विजेता टीमों की फुल लिस्ट- PHOTOS

नाथन एलिस को बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. उन्होंने होबार्ट हरिकेंस के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था. उनकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टी20 टूर्नमेंट के फाइनल में जगह बना ली है. ऑलराउंडर मैट शॉर्ट और आरोन हार्डी के आने से सिलेक्टर्स के पास पाकिस्तान में काफी विकल्प आ गए हैं. वहीं एलिस के आने से पेस बॉलिंग को विकल्प मिलेगा.

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए न्यूजीलैंड ने इन 15 खिलाड़ियों पर लगाया दांव, विलियमसन नहीं ये दिग्गज करेगा कप्तानी

टीम में जैक मैकगर्क शामिल नहीं हैं. इस युवा ओपनर को ऑस्ट्रेलिया में काफी उम्मीदों से देखा जा रहा था. लेकिन खराब फॉर्म के चलते उन्हें इस टूर्नमेंट में जगह नहीं मिली है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी उनकी बहुत तारीफ कर चुके हैं.

रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीतने पर नजरें

ऑस्ट्रेलियाई टीम रिकॉर्ड तीसरी बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करना चाहेगी. टीम ने 2006 और 2009 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी में इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था. ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार 2006 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी में फाइनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था.

Champions Trophy 2025: बांग्लादेश ने अपने 15 खिलाड़ियों के नाम का किया ऐलान, शाकिब अल हसन बाहर

कंगारू टीम ने इसके बाद पोंटिंग की कप्तानी में ही 2009 में लगातार दूसरी बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी. ऑस्ट्रेलिया ने इस बार फाइनल में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था.

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा.

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप स्टेज मुकाबलों के शेड्यूल

22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, लाहौर
25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी
28 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान, लाहौर.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.