IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की विजयी विदाई, समीर रिजवी ने पंजाब किंग्स से छीनी जीत

Sameer Rizvi Guide Delhi finish IPL 2025 with win: दिल्ली के लिए रिजवी ने 25 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से 58 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने छक्का मारकर दिल्ली को शानदार जीत दिलाई.

Published date india.com Updated: May 24, 2025 11:53 PM IST
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की विजयी विदाई, समीर रिजवी ने पंजाब किंग्स से छीनी जीत

जयपुर: समीर रिजवी (नाबाद 58) की मैच विनिंग इनिंग के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर जीत के साथ आईपीएल 2025 का समापन किया. प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी दिल्ली ने पंजाब किंग्स के 207 रनों के लक्ष्य को तीन गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मैचों में सात जीत और छह हार के बाद 15 अंकों के साथ आईपीएल के 18वें सीजन को अलविदा कहा. वहीं, प्लेऑफ में पहले ही अपनी जगह बना चुकी पंजाब किंग्स की 13 मैचों में यह चौथी हार थी. टीम 17 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है.

दिल्ली के लिए रिजवी ने 25 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से 58 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने छक्का मारकर दिल्ली को शानदार जीत दिलाई. उनके अलावा करुण नायर ने 44, केएल राहुल ने 35, कप्तान फॉफ डु प्लेसी ने 23, सदिकउल्लाह अटल ने 22 और स्टब्स ने नाबाद 18 रन बनाए.

इससे पहले, कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतक और मार्कस स्टोइनिस के 16 गेंद में नाबाद 44 रन की मदद से पंजाब किंग्स ने आठ विकेट पर 206 रन बनाए. श्रेयस ने 34 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाये जबकि स्टोइनिस ने अपनी आक्रामक पारी में तीन चौके और चार छक्के जड़े.

दिल्ली के लिये मुस्तफिजुर रहमान ने तीन विकेट लिये जबकि विपराज निगम और कुलदीप यादव को दो दो विकेट मिले.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.