चंडीगढ़. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपने घर में खेल रही पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम ने जोरदार शुरुआत की है. उसने पावरप्ले में ही मेहमान टीम के 3 विकेट उखाड़ दिए हैं, जबकि वह सिर्फ 40 रन ही बना पाई. सनराइजर्स का पावरप्ले का यह टोटल और भी कम हो सकता था अगर पंजाब ने मैच की पहली ही गेंद पर एक गलती न की होती तो उसे मैच की पहली ही गेंद पर विकेट मिल जाता. लेकिन पंजाब की टीम यहां DRS न लेकर चूक कर गई. तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने ट्रेविस हेड को मैच की पहली ही गेंद पर आउट कर दिया था, जब उनकी हवा में लहराती हुई गेंद बल्ले का बाहरी किनारा चूमती हुई विकेटकीपर जितेश शर्मा के दस्तानों में पहुंची.
पंजाब किंग्स ने यहां जोरदार अपील की थी. विकेटकीपर जितेश शर्मा को पूरा भरोसा था कि टीम को पहली सफलता मिल गई है और कप्तान शिखर धवन ने भी तेज अपील कर रहे थे. लेकिन कगिसो रबाडा को इसका भरोसा नहीं था तो उन्होंने अंपायर से कोई खास अपील नहीं की थी और टीम के जोश में अपनी उपस्थिति दिखाने के लिए बस अनमने मन से अपील कर दी.
Make it count man..!!!#PBKSvsSRH#travishead pic.twitter.com/hvU4IHilnv
— nikkiii🚶♂️ (@chantiiigadu) April 9, 2024
अंपायर ने इसे नकार दिया. अब शिखर धवन को जितेश शर्मा ने DRS लेने के लिए कहा था लेकिन धवन को भी लगा जब गेंदबाज को भरोसा नहीं है तो यहां DRS का कोई मतलब नहीं क्योंकि टीम का एक रिव्यू खराब हो सकता है. बात आई-गई हो गई और खेल आगे बढ़ गया. लेकिन जब मैच प्रसारणकर्ताओं ने टेस्टिंग के लिए इसका चेक किया तो यहां पंजाब की गलती सामने आ गई. स्नीकोमीटर में साफ दिख रहा था कि गेंद हेड के बल्ले को चूमकर आगे निकल रही है.
ONE brings TWO! 💥💥#ArshdeepSingh and Punjab are on a roll!
Tune in to #PBKSvSRH in #IPLOnStar
LIVE NOW only on Star Sportspic.twitter.com/6CRaXGTAGJ— Star Sports (@StarSportsIndia) April 9, 2024
ट्रेविस हेड गोल्डन डक पर आउट थे लेकिन DRS न लेने के चलते पंजाब पहले विकेट से चूक गया. इसके बाद हेड ने रबाडा के दूसरे ओवर की जमकर पिटाई कर दी. उन्होंने लगातार 3 चौके जड़ दिए. अब पंजाब को यह चिंता लग रही थी कि कहीं यह गलती टीम के लिए भारी न पड़ जाए. लेकिन मैच के चौथे ही ओवर में हेड (21) को अर्शदीप सिंह ने आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई. हेड ने 15 बॉल की अपनी पारी में 4 चौकों की मदद से 21 रन बनाए.
इसके बाद अर्शदीप सिंह ने एडिन मार्करम (0) को आउट टीम को दूसरी सफलता भी दिला दी और फिर एक ओवर बाद सैम करन ने अभिषेक शर्मा (16) को आउट कर टीम को पावरप्ले में तीसरी सफलता दिला दी. सनराइजर्स को पावरप्ले में यह 39 के स्कोर पर कुल तीसरा झटका था. इसके बाद पावरप्ले का आखिरी ओवर में फेंकने आए हर्षल पटेल ने सिर्फ 1 ही रन खर्च कर सनराइजर्स को सिर उठाने का मौका नहीं दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.