क्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया? PCB अध्यक्ष ने BCCI से मांगा आश्वासन

Will India travel to Pakistan for Champions Trophy 2025? पीसीबी के नए अध्यक्ष मोहसिन नकवी दुबई में होने वाली आईसीसी बैठक में पाकिस्तान में अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भारत के हिस्सा लेने के मुद्दे को उठाएंगे.

Published date india.com Published: March 11, 2024 7:49 AM IST
Rohit Sharma, Rohit Sharma news, Rohit Sharma age, Rohit Sharma updates, Rohit Sharma runs, Rohit Sharma records, 2025 Champions Trophy, Shoiab Malik, Shoiab Malik news, Shoiab Malik age, Shoiab Malik updates, Shoiab Malik runs, Shoiab Malik records, 2025 Champions Trophy squads, 2025 Champions Trophy schedule, 2025 Champions Trophy timing, 2025 Champions Trophy teams, 2025 CT, 2025 CT Squads, India vs Pakistan, BCCI, BCCI News, Younis Khan, Younis Khan news
Shoaib Malik on 2025 Champions Trophy

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी अगले हफ्ते दुबई में होने वाली आईसीसी बैठक के दौरान पाकिस्तान में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की भागीदारी पर बीसीसीआई सचिव जय शाह से आश्वासन की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन फिलहाल इसकी संभावना नहीं है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) कार्यकारी बोर्ड की बैठक दुबई में अगले हफ्ते होगी. नकवी की योजना वैश्विक संस्था के शीर्ष अधिकारियों के साथ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव शाह से भी बात करने की है.

Also read: DC Vs RCB WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 1 रन से हराया, प्लेऑफ के लिए किया क्वीलाफाई

हालांकि फरवरी-मार्च 2025 में होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड तुरंत पाकिस्तान यात्रा की प्रतिबद्धता नहीं देगा क्योंकि इसममें लगभग एक साल का समय है.

चैम्पियंस ट्रॉफी एक आईसीसी टूर्नामेंट है और सभी अन्य क्रिकेट खेलने वाले देशों के पाकिस्तान जाने के कारण बीसीसीआई पूरी तरह से अपने दरवाजे बंद नहीं करेगा. लेकिन भारत सरकार से हरी झंडी टूर्नामेंट शुरू होने से कम से कम कुछ हफ्ते पहले ही मिल सकेगी.

पीसीबी के एक सूत्र ने पिछले साल इस्तेमाल हुए ‘हाइब्रिड मॉडल’ का हवाला देते हुए कहा, ‘‘पीसीबी के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि क्या भारत अपनी टीम पाकिस्तान भेजेगा और पिछले साल के एशिया कप के मुद्दों का दोहराव नहीं होगा.’’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also read: IPL 2024: विराट कोहली के लिए किस चीज से पार पाना होगा मुश्किल? हरभजन सिंह ने विस्तार से बताया

जब बीसीसीआई के एक सूत्र से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान में खेलने पर फैसला केवल भारत सरकार ही कर सकती है और बीसीसीआई को सरकार के आदेश का पालन करना होगा. साथ ही सरकार से अनुमति मांगना भी अभी जल्दबाजी होगी. और अगर उनके नये अध्यक्ष फरवरी-मार्च 2025 में होने वाले टूर्नामेंट के लिए मार्च 2024 में किसी तरह के आश्वासन की उम्मीद कर रहे हैं तो वह गलतफहमी में हैं.’’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.