
Arun Kumar
2013 में अमर उजाला हिंदी दैनिक अखबार से जुड़ा और यहां 4 साल काम करने के बाद साल 2016 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में खेल डेस्क पर पत्रकारिता की. अब ... और पढ़ें
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों और उसके कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था. इसे पाकिस्तान ने अपनी बेइज्जती माना है और आईसीसी के मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट (Andy Pycroft) को इसके लिए जिम्मेदार माना है क्योंकि पायक्रॉफ्ट ही वह शख्स थे, जिसे भारतीय टीम की ओर से पहले ही बता दिया गया था कि वह पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगे.
भारतीय टीम के कप्तान और खिलाड़ियों ने न तो मैच की शुरुआत से पहले और न ही मैच के परिणाम के बाद ऐसा किया, जो अकसर क्रिकेट मैच की परंपरा रही है. इससे पाकिस्तान बौखला गया था और उसने भारतीय टीम की शिकायत के साथ-साथ मैच रेफरी की भी शिकायत की थी. अब वह इस मांग पर अड़ गया था कि उसके सभी मैचों से एंडी पायक्रॉफ्ट को हटा लिया जाए. खबरें हैं कि आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की इस मांग को मान लिया है और अब उसके बाकी बचे मैचों में पायक्रॉफ्ट की जगह रिची रिचर्डसन यह भूमिका निभाएंगे.
पाकिस्तान की टीम ग्रुप A में बुधवार को अपना आखिरी मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ खेलेगी. PCB की एक अंदरुनी सूत्र ने भारतीय न्यूज एजेंसी पीटीआई और एएनआई को बताया है कि पाकिस्तान के बचे मैचों के लिए पायक्रॉफ्ट की जगह रिची रिचर्डसन लेंगे.पाकिस्तान टीम की बौखलाहट उस वक्त बहुत बढ़ गई थी, जब भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ यहां खेलते हुए उसके खिलाड़ियों से मैच से पहले और मैच के बाद हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था.
इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जब पाकिस्तान से आए आतंकियों ने यहां आए पर्यटकों को उनके हिंदू होने के चलते मौत के घाट उतार दिया गया था. इसके बाद से दोनों देशों में तनाव चरम पर है और भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए हर मोर्चे पर उसे कसने का काम किया है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी ठिकानों को तबाह किया. इसके बाद जब उसने सैन्य कार्रवाई करते हुए भारत पर हमले की कोशिश की तो उसे नाकाम करते हुए उसके कई एयरबेस तबाह कर दिए.
इस कड़ी भारतीय क्रिकेट टीम ने पहलगाम में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए और भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में पाकिस्तान से यह दूरी बनाए रखने का फैसला किया है, जिसके बाद पाकिस्तान भड़का हुआ है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.