
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर रहे पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया है. अब वह टूर्नामेंट में तय शेड्यूल के मुताबिक 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ खेलने को तैयार है. इससे पहले उसकी सरकार ने ऐलान किया था कि वह बांग्लादेश को समर्थन देने के तौर पर भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगा. इस हाई-वॉल्टेज मैच पर छाए बादलों को देख ICC समेत क्रिकेट जगत की तमात ताकतें चिंतित थीं.
इस मुद्दे को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने लाहौर में खास त्रिपक्षीय मीटिंग बुलाई थी. इसमें ICC के अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से साथ चर्चा कर इस मुद्दे का हल निकाला गया है. क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक जल्दी ही ICC की ओर से इस मीटिंग के बाद पाकिस्तान के मैच खेलने के लिए राजी होने का ऐलान किया जाएगा.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस त्रिपक्षीय मीटिंग में पाकिस्तान भले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने को राजी हो गया हो लेकिन उसे मीटिंग से किसी भी तरह का फायदा नहीं हुआ है. यानी उसे राजी करने के बदले उसकी कोई भी विशेष मांग नहीं मानी गई है.
इस मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी PCB से कोलंबो में आयोजित होने जा रहे भारत के खिलाफ यह मैच खेलने की अपील की. इस मीटिंग से BCB को यह फायदा जरूर हुआ है कि ICC इस बात पर राजी हो गया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हटने के बाद ICC उस पर कोई कार्रवाई नहीं करेगा और न ही किसी तरह का बैन लगाएगा.
बता दें इससे पहले पाकिस्तान ने क्रिकेट जगत में यह ऐलान कर हलचल मचा दी थी, जब उसकी सरकार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट X पर यह ऐलान किया था कि इस टी20 वर्ल्ड कप में वह 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले अपने मैच का बॉयकॉट करेगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले को लेकर श्रीलंका भी चिंतित था. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को श्रीलंका से राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने भी फोन किया था और उन्होंने इस मैच के बहिष्कार का फैसला वापिस लेने का आग्रह किया. जियो न्यूज ने कहा कि शरीफ ने आश्वासन दिया है कि पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ खेलेगी.
नकवी ने हालांकि पत्रकारों से कहा, ‘हमने उनसे बात की है. मेरे लिए अभी कोई टिप्पणी करना सही नहीं होगा. हमें उनका जवाब मिल जाने के बाद हम फैसला करेंगे. हम आईसीसी का जवाब मिलने के बाद प्रधानमंत्री (शाहबाज शरीफ) के पास सलाह के लिए फिर जाएंगे.’
उन्होंने कहा, ‘कल या परसों घोषणा की जा सकती है. हम अपने मेहमानों का सम्मान करते हैं और आईसीसी हमारे घर आई है तो हमने उन्हें पूरा सम्मान दिया. इस समय मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता क्योंकि ICC और बांग्लादेश के बीच बातचीत जारी है. बांग्लादेश सही था तो हमें उसका साथ देना ही था.’
BCB के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘पाकिस्तान की मेरी छोटी सी यात्रा का असर हुआ है. ‘ उन्होंने कहा, ‘मैं पाकिस्तान से रिक्वेस्ट करता हूं कि पूरे क्रिकेट इको-सिस्टम के फायदे के लिए 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ICC T20 वर्ल्ड कप का मैच खेले.’
BCB प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम ने कहा, ‘इससे पाकिस्तान की वापसी का रास्ता खुल गया, जिसने बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत के साथ मैच का बॉयकॉट करने की धमकी दी थी.’
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.india.com/hindi-news/icc-mens-t20-world-cup-2026/
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.