
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को मुल्तान से त्रिकोणीय वनडे सीरीज हटाकर कराची और लाहौर में कराने का फैसला किया तथा अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इन स्टेडियमों में पुनर्निर्माण कार्य में देरी की चर्चाओं को खारिज कर दिया.
त्रिकोणीय सीरीज में दो अन्य टीम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड हैं और यह 19 फरवरी से कराची में शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी प्रतियोगिता है.
पीसीबी ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियां जोरों पर हैं और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में सुधार कार्य समय सीमा से पहले या उसके आसपास पूरा हो जाएगा.
पीसीबी ने एक बयान में कहा, ” गद्दाफी स्टेडियम और नेशनल बैंक स्टेडियम में तैयारियों के अग्रिम चरण को देखते हुए पीसीबी ने आगामी त्रिकोणीय वनडे श्रृंखला को इन दो स्थलों पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है. न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ पाकिस्तान की भागीदारी वाली यह श्रृंखला मूल रूप से मुल्तान में आयोजित होने वाली थी. यह फैसला इन उन्नत स्टेडियमों की तैयारी और खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रशंसकों के लिए विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने की उनकी क्षमता में पीसीबी के विश्वास को दर्शाता है.”
पीसीबी ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियां जोरों पर हैं और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में सुधार कार्य समय सीमा से पहले या उसके आसपास पूरा हो जाएगा. पीसीबी ने एक बयान में कहा, गद्दाफी स्टेडियम और नेशनल बैंक स्टेडियम में तैयारियों के अग्रिम चरण को देखते हुए पीसीबी ने आगामी त्रिकोणीय वनडे श्रृंखला को इन दो स्थलों पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कराची में नेशनल स्टेडियम, लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम और रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में निर्माण का काम अभी भी चल रहा है, 12 फरवरी तक तीनों स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को सौंपना है.
स्टेडियम का काम, जो पिछले साल अगस्त में शुरू हुआ था, 31 दिसंबर तक पूरा होना था, लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है, जिससे आईसीसी के नाराज होने की बात कही गई थी. मगर पीसीबी ने फिलहाल उन सभी दावों का खारिज किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.