Pcb Set To Reappoint Babar Azam As Pakistan Cricket Captain For Across All Format
Babar Azam फिर बनेंगे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान, PCB को अफरीदी पर नहीं रहा भरोसा
PCB set to reappoint Babar Azam as captain: अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले ही बाबर को फिर से पाकिस्तान टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है.
लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करने के लिए शान मसूद और शाहीन शाह अफरीदी की क्षमता पर भरोसा नहीं रह गया है और उसे लगता है कि पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) एक बार फिर टीम की कप्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं. बाबर 2020 से सभी फॉर्मेट में पाकिस्तान टीम के कप्तान थे, लेकिन एशिया कप और फिर भारत में हुए 2023 वनडे विश्व कप में खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था. इसके बाद शाहीन शाह अफरीदी को टी20 टीम जबकि शान मसूद को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था.
मसूद और अफरीदी के कप्तान बनने के बाद पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद न्यूजीलैंड ने भी अपने घर में अफरीदी की टी20 टीम को पांच मैचों की सीरीज में 4-1 से रौंदा था.
पीसीबी थिंक टैंक के सूत्रों ने कहा कि बोर्ड इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि कोई व्यावहारिक विकल्प उपलब्ध नहीं होने के कारण बाबर फिर से टीम का नेतृत्व करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं. एक सूत्र ने बताया, ” मजेदार बात यह है कि ऐसा प्रतीत होता है कि बोर्ड के अध्यक्ष में बदलाव के साथ ही पदाधिकारियों ने टेस्ट और टी20 प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने की शान मसूद और शाहीन शाह अफरीदी की क्षमता पर भरोसा खो दिया है.”
सूत्र ने कहा कि दिलचस्प बात यह है कि बाबर अब कुछ तेवर दिखा रहे हैं. उन्होंने कहा, ” बाबर से यह पता लगाने की कोशिश की गई कि क्या वह फिर से कार्यभार संभालने के लिए तैयार हैं और उन्होंने कुछ आशंकाएं जताई हैं. जाहिर है कि वह बोर्ड अध्यक्ष से कुछ आश्वासन चाहते हैं.
Babar Azam is still reluctant to take on the responsibility once more, insisting on clarifications from the board on specific issues
जका अशरफ जब पीसीबी अध्यक्ष थे तो विश्व कप के तुरंत बाद बाबर को सफेद गेंद के प्रारूप के कप्तान के पद से हटा दिया गया था. इसके बाद उन्होंने टेस्ट टीम के कप्तान का पद भी छोड़ने का विकल्प चुना. माना जा रहा है कि अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले ही बाबर को फिर से पाकिस्तान टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.