By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Phill Salt Says After Beating West Indies Got Confidence And Momentum By This Win
वेस्टइंडीज के खिलाफ 87 रन ठोककर बोले फिल सॉल्ट- लय मिली और कॉन्फिडेंस बढ़ा
इस मैच में ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाले सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने कहा कि टीम को जिस भरोसे और लय की जरूरत थी, वह इस जीत से टीम को गया मिला है.
ग्रोस आइलेट. टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने सुपर 8 के अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को हराकर अपना दमदार अंदाज दिखा दिया है. इस जीत के बाद अब वह लय में लग रही है और टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ा है. उसकी इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने भी कहा कि टीम को सही समय पर मिली जीत से कॉन्फिडेंस बढ़ा है और टीम को सही लय भी मिल गई है. दाएं हाथ के इस ओपनिंग बल्लेबाज ने यहां 47 गेंद में नाबाद 87 रन ठोके, जिसकी बदौलत इंग्लिश टीम ने 181 रन का लक्ष्य 17.3 ओवर में ही हासिल कर लिया.
सॉल्ट ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘हमारे लिए टूर्नामेंट अभी तक उतार-चढ़ाव भरा रहा था. ऑस्ट्रेलिया से हम हार गए और स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में बारिश आ गई. हमने अभी तक बहुत क्रिकेट खेला ही नहीं.’
उन्होंने कहा, ‘टूर्नामेंट क्रिकेट में आपको सही समय पर आत्मविश्वास और लय चाहिए होती है. मेजबान टीम को हराकर हमें वही मिला है.’ उन्होंने कहा कि वह सही समय पर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर दबाव बनाने का इंतजार कर रहे थे.
उन्होंने कहा, ‘जोस के आउट होने के बाद मुझे पारी के सूत्रधार की भूमिका निभानी थी. मैं सही गेंदों का इंतजार कर रहा था. उनके पास बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं और मैं हाथ आए किसी मौके को गंवाना नहीं चाहता था.’
लीग स्टेज में इंग्लैंड का एक मैच बारिश से धुल गया था, तो दूसरे में वह ऑस्ट्रेलिया से हार गया. ऐसे में सुपर 8 में पहुंचने का उसका सफर मुश्किल में फंस गया था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के अजेय क्रम के चलते उसे आखिरकार सुपर 8 में जगह मिल गई.
पिछले राउंड में उतार-चढ़ाव का सामना कर यहां पहुंची इंग्लिश टीम अब कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं है. उसने इस मैच में अपनी पैनी रणनीति रखी और मैच के पहले हाफ में लंबे समय तक हावी दिख रही वेस्टइंडीज को दबाव में लाने के लिए अनुशासन के साथ अपने मौकों का इंतजार किया.
विंडीज की टीम जब सेट होने के बाद बड़े स्कोर की ओर टारगेट करने लगी तो इंग्लैंड ने उसके बल्लेबाजों को आउट करने के मौके नहीं गंवाए और बैटिंग के लिए इस शानदार पिच पर उसे 180 रनों पर रोक दिया.
(इनपुट: एजेंसी)
Phil Salt Detailed CSS
-
Digital Listening1
-
Facebook0
-
Instagram20
-
Youtube0
-
Twitter23
Also Read:
-
ENG vs RSA: इंग्लैंड ने T20I में 300 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को धुआं-धुआं कर दिया, भारत का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
-
OTD: भारत ने खत्म किया 17 साल का सूखा, दूसरी बार जीता T20 वर्ल्ड कप, रोहित शर्मा हुए इमोशनल
-
Most runs for England in ODIs: वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, जो रूट ने रचा इतिहास
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें